IND vs SL: कुलदीप यादव ने रच दिया इतिहास, फाइनल से पहले ऐसी गेंदबाजी देख बढ़ गई पाकिस्तान की टेंशन

Asia Cup 2025 IND vs SL: श्रीलंका के साथ खेले गए सुपर-4 के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने सुपर ओवर में जीत हासिल की. इस मैच में कुलदीप यादव ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट चटकाया था. एक विकेट चटकाने के साथ ही कुलदीप ने खास रिकॉर्ड को अपने नाम किया है.

Asia Cup 2025 Kuldeep Yadav

Asia Cup 2025 Kuldeep Yadav

Asia Cup 2025 IND vs SL: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने 1 विकेट हासिल किया था. इस मैच में कुलदीप ने चरिथ असलांका को पवेलियन का रास्ता दिखाया था. ये एक विकेट लेकर कुलदीप यादव ने एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में इतिहास रच दिया है. अब कुलदीप श्रीलंका के पूर्व दिग्गज लसिथ मलिंगा के करीब पहुंच गए हैं और पाकिस्तान के साथ होने वाले फाइनल में मैच में मलिंगा के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ भी सकते हैं.

विज्ञापन

कुलदीप यादव ने रचा इतिहास

श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट चटकाया था. इसके साथ ही कुलदीप एशिया कप टी20 फॉर्मेट के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इस सीजन अभी तक गेंदबाजी करते हुए कुलदीप 6 मैचों में 13 विकेट चटका चुके हैं. इस लिस्ट में दूसरा नाम अमजद जावद का आता है जिनके नाम 12 विकेट दर्ज थे. इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 11 विकेट हासिल किए थे.

विज्ञापन

एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज

एशिया कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के नाम रहा है. उन्होंने एशिया कप के वनडे और टी20 फॉर्मेट में मिलाकर 33 विकेट चटकाए थे. वहीं इस लिस्ट में कुलदीप यादव अब दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. कुलदीप यादव के नाम एशिया कप में अब 32 विकेट दर्ज हो गए हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

कुलदीप यादव की ये शानदार गेंदबाजी देखकर पाकिस्तान टीम की कहीं न कहीं टेंशन बढ़ती हुई दिखाई दे रही है. पाकिस्तान के खिलाफ इस एशिया कप 2025 में उन्होंने गेंदबाजी भी काफी अच्छी की है. पहले मैच में गेंदबाजी करते हुए कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा दूसरे मैच में 1 विकेट चटकाया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ