IND vs BAN Team India Playing 11: इन दिनों एशिया कप 2025 की धूम है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस सीजन अब तक अजेय रही है. मतलब उसने ग्रुप स्टेज और सुपर 4 को मिलाकर कुल 4 मैच खेले और सभी जीते. आज वो 5वां मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलने मैदान में उतरेगी. 24 सितंबर यानी आज होने वाली ये टक्कर दुबई के मैदान पर होनी है. बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का सबसे बड़ा मैच विनर बाहर बैठक सकता है. आइए जाते हैं कप्तान सूर्यकुमार किन बदलावों के साथ मैदान पर उतर सकते हैं.
ऐसा माना जा रहा है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है. इसके पीछे जो वजह सामने आई हैं वो ये कि टीम इंडिया 6 दिन के भीतर 3 मैच खेल सकती है. इसलिए बुमराह को आज के मुकाबले से रेस्ट दिया जा सकता है. 24 सितंबर के बाद भारत का अगला मैच 26 दिसंबर को होगा. अगर वो फाइनल में गई तो 28 तारीख को खिताबी जंग होगी. इस तरह 6 दिन के अंदर 3 बैक टू बैक मैच. ऐसे में बुमराह आज के मैच में रेस्ट कर सकते हैं.
एशिया कप 2025 में कैसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन?
दाएं हाथ के जसप्रीत बुमराह को इसलिए भी आराम दिया जा सकता है, क्योंकि वो पाकिस्तान के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए थे. उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला था. बुमराह ने अपने 4 ओवरों में 45 रन खर्च किए थे. अगर बात इस एशिया कप 2025 की करें तो टीम इंडिया का यह स्टार बॉलर अपने फॉर्म में नहीं दिखा है. वो टूर्नामेंट में अब तक 3 मैचों में सिर्फ 3 विकेट ही ले पाए हैं, जबकि उन्होंने 11 ओवर में 92 रन दिए हैं. अब फैंस को उम्मीद है कि बुमराह बड़े मैच यानी फाइनल में कुछ कमाल करेंगे.
बुमराह नहीं खेले तो किसे मिलेगा मौका?
जसप्रीत बुमराह मैदान पर नहीं उतरे तो फिर उनकी जगह कप्तान सूर्यकुमार यादव अर्शदीप सिंह की एंट्री करा सकते हैं. बाएं हाथ का ये बॉलर अब तक इस टूर्नामेंट में एक ही मैच खेला है. ओमान के खिलाफ इकलौते मैच में अर्शदीप ने एक विकेट लिया था. अर्शदीप सिंह बांग्लादेश के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज के 2 मैच में चार विकेट लेने में कामयाब रहे थए. बुमराह को आराम के अलावा शायद ही टीम में कोई बदलाव होगा.
बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 (Team India’s probable playing 11 against Bangladesh)
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह.
बांग्लादेश बनाम भारत टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (Bangladesh vs India T20 head to head record)
अगर टी20 में भारत-बांग्लादेश के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अबतक 17 टी20 हुए हैं. टीम इंडिया ने इनें से 16 जीते, जबकि एक बार बांग्लादेश ने बाजी मारी थी. यह इकलौती जीत उसे आज से 6 साल पहले यानी 2019 में मिली थी.
ये भी पढ़ें: क्या भारत-पाकिस्तान के बीच होगा एशिया कप में फाइनल मुकाबला? ऐसा बन रहा पॉइंट्स टेबल का समीकरण!
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
27 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines