Asia Cup 2025 Final, india vs pakistan: एशिया कप 2025 का फाइनल खास होने वाला है, क्योंकि खिताबी जंग में भारत-पाकिस्तान आमने -सामने होंगे. एशिया कप के इतिहास में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ जब ये दोनों टीमें फाइनल खेली हैं, लेकिन पूरे 41 साल बाद ये संभव हुआ है. अब 28 सितंबर को दुबई के मैदान पर खिताबी जंग होगी. इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तानी दिग्गज शोएब अख्तर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पाकिस्तान टीम को बताया कि आखिर कैसे टीम इंडिया को हराया जा सकता है.
एशिया कप 2025 में वैसे तो टीम इंडिया पाकिस्तान को 2 मैच हरा चुका है, पहले ग्रुप स्टेज में मात दी फिर सुपर 4 में भी हेकड़ी निकाली. इसके बाद भी रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर ये सपना देख रहे हैं कि पाकिस्तानी टीम फाइनल में जीत दर्ज कर सकती है. उनका मानना है कि अगर पाकिस्तान ने अभिषेक शर्मा को जल्दी आउट कर दिया तो भारत मुसीबत में पड़ जाएगा.
एक पाकिस्तानी चैनल पर बात करते हुए शोएब अख्तर ने फाइनल को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, ‘अभिषेक शर्मा टीम इंडिया को काफी तूफानी स्टार्ट दे रहे हैं. पाकिस्तान को उन्हें दो ओवर के भीतर ही आउट करना होगा.’
शोएब अख्तर ने बताया पूरा प्लान
शोएब अख्तर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पूरा प्लान समझाया. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान की टीम यह जरूर याद रखे कि हमें पूरे 20 ओवर नहीं फेंकने हैं, बल्कि उन्हें (भारत) जल्द ऑल आउट करना है. जब हम ऑलआउट करने जाएंगे, तो इंडिया को ‘गेम प्लान’ बदलना पड़ेगा और उन्हें समझ आ जाएगा कि वे अब लड़कर ही रन बना पाएंगे. पाकिस्तान की टीम जैसे ही अभिषेक शर्मा को आउट करेगी तो भारत पहले दो ओवर में ही मुसीबत में पड़ जाएगा. भारत जो अच्छी शुरुआत कर रहा है, उन्हें भी स्ट्रगल करना पड़ेगा.’
आ जाओ देख लेंगे वाले एटीट्यूट की दरकार
शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा की टीम को खास सुझाव भी दिया. उन्होंने ‘इस माइंडसेट से बाहर निकलकर, उनकी हवा को छोड़कर. उनका एक जो ऑरा बना हुआ है, उसे तोड़कर अंदर जाएं. इसी एटीट्यूड के साथ जाएं जो आज था. आ जाओ देख लेंगे, इस तरह के ऐटिट्यूट की आपको जरूरत है.’
ये भी पढ़ें: PAK vs BAN मैच में पाकिस्तान से हुआ था बड़ा ब्लंडर, वायरल हुआ वीडियो
IND vs PAK: फाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दिया बड़ा बयान, भारत को दे डाली चेतावनी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines