Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 नजदीक है और सभी क्रिकेट प्रशंसक इस टूर्नामेंट को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो 30 अगस्त से शुरू होगा। शुरुआती मैच में पाकिस्तान मुल्तान में नेपाल से भिड़ेगा। टीम इंडिया अपने अभियान के शुरूआती मुकाबले में 2 सितंबर को कैंडी में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारत के स्टार बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए यह टूर्नामेंट वास्तव में विशेष होगा क्योंकि यह जोड़ी सचिन तेंदुलकर के यादगार रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करेगी।
भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अपने 22 साल लंबे एशिया कप (वनडे) करियर में कुल 971 रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। दूसरी ओर, भारत के कप्तान रोहित शर्मा 745 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं और विराट 613 रनों के साथ 12वें स्थान पर हैं।
सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित-कोहली
एशिया कप (वनडे) में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में सचिन से आगे निकलने के लिए आगामी टूर्नामेंट में रोहित को 226 रनों की जरूरत होगी जबकि विराट को 358 रनों की जरूरत है।विराट और रोहित अपनी पीढ़ी के दो बेहतरीन बल्लेबाज बने हुए हैं, और एशिया कप 2023 भी उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराने के लिए तैयार है, खासकर आगामी वनडे विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए।
एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
– सचिन तेंदुलकर – 971 रन
– रोहित शर्मा – 745 रन
– विराट कोहली- 613 रन
– महेंद्र सिंह धोनी – 648 रन
– विराट कोहली – 613 रन
संबंधित खबरें
रोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
4 mins agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
1 hr ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines