Bangladesh Star Player Mushfiqur Rahim: बांग्लादेश की टीम के प्रदर्शन और खासतौर से उनकी बल्लेबाजी को लेकर वनडे एशिया कप 2023 के दौरान कई सवाल खड़े हुए। उनके कप्तान शाकिब अल हसन ने भी टीम की बल्लेबाजी को लेकर चिंता जताई थी। इस टीम ने ग्रुप स्टेज में जहां अफगानिस्तान को करीबी मुकाबले में हराकर सुपर 4 में जगह बनाई थी। वहीं सुपर 4 में पहले पाकिस्तान और फिर श्रीलंका से हारकर यह टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। अब बांग्लादेश भारत के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला 15 सितंबर को खेलेगी। पर इस मैच से पहले ही टीम का एक सीनियर और स्टार खिलाड़ी अपने देश वापस लौट गया। हालांकि, इसके पीछे कोई चिंता का कारण नहीं रहा बल्कि उस खिलाड़ी के घर एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ।
-
चार मैचों की 4 पारियों में 131 रन ही बनाए बांग्लादेश के विकेटकीपर और बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने
भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले से पहले बांग्लादेश के विकेटकीपर और बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम स्वदेश वापस लौट गए। इसका कारण यह रहा कि उनकी पत्नी जन्नतुल किफायत ने बेटी को जन्म दिया। बांग्लादेशी स्टार ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की। उन्होंने अपने फैंस को यह खुशखबरी दी और लिखा कि, अल्लाह ने हमें एक बच्ची के रूप में आशीर्वाद दिया है। मां और बच्चे दोनों निगरानी में हैं। आप सभी कृपया हमारे लिए दुआ करें। इस टूर्नामेंट में मुश्फिकुर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने चार मैचों की 4 पारियों में 131 रन बनाए।
एशिया कप 2023 के सभी मैचों में मुश्फिकुर रहीम का प्रदर्शन
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2023: पाकिस्तान-श्रीलंका मैच बारिश से धुला तो किसकी होगी फाइनल में एंट्री? यहां जानें समीकरण
- 13 रन (22 गेंद) बनाम श्रीलंका
- 25 रन (15 गेंद) बनाम अफगानिस्तान
- 64 रन (87 गेंद) बनाम पाकिस्तान (सुपर 4)
- 29 रन (48 गेंद) बनाम श्रीलंका (सुपर 4)
मुश्फिकुर रहीम के इंटरनेशनल रिकॉर्ड पर एक नजर
मुश्फिकुर रहीम मौजूदा समय में बांग्लादेश के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं। बांग्लादेश के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने देश के लिए अभी तक कुल 443 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम कुल 14412 रन दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: ‘इंडिया ने मैच फिक्स किया है…’, शोएब अख्तर के इस Video से मचा बड़ा बवाल; जानें पूरा सच
मुश्फिकुर रहीम ने टेस्ट क्रिकेट में 86 मैच खेले और 159 पारियों में तकरीबन 38 की औसत से 5553 रन बनाए। वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने 255 मैच खेलेत हुए 238 पारियों में करीब 37 की औसत से 7388 रन बनाए। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में रहीम ने बांग्लादेश के लिए 102 मैच खेले और 93 पारियों में करीब 19 की औसत से 1500 रन बनाए।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
4 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
4 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines