पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जहां एशिया कप 2023 में एक प्रबल दावेदार और नंबर एक टीम के तौर पर शुरुआत की थी। वहीं सुपर 4 के मैच में भारत के खिलाफ मिली हार के बाद इस टीम की किस्मत एकदम पलट गई है। इस मैच में जहां टीम को 228 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी। इसके अलावा टीम के 2 प्रमुख खिलाड़ी नसीम शाह और हारिस रऊफ इस मैच में चोटिल भी हुए। यही कारण रहा कि भारत के खिलाफ 128 रन पर 8 विकेट गंवाते ही पूरी टीम ऑलआउट हो गई। अब बाबर आजम के नेतृत्व वाली यह टीम फाइनल में जगह बनाने के लिए श्रीलंका के साथ रेस में शामिल है। 14 सितंबर को कोलंबो में टीम श्रीलंका के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में उतरेगी। इस बड़े मुकाबले से पहले पाकिस्तानी टीम को एक खास सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: ODI World Cup से पहले टीम इंडिया के पास पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ नंबर 1 बनने का मौका, करना होगा ये काम
रमीज राजा ने दी टीम को सलाह
वैसे तो यह मुकाबला सुपर-4 का है, लेकिन समीकरणों ने इसे एक नॉकआउट मैच बना दिया है। इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में 17 सितंबर को टीम इंडिया के साथ मुकाबला करेगी। श्रीलंका के खिलाफ इस अहम मुकाबले से पहले बाबर आजम एंड कंपनी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा ने खास सलाह दी है। रमीज राजा ने श्रीलंका के खिलाफ बड़े मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को सोशल मीडिया और टीवी से दूर रहने के लिए कहा। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि सभी खिलाड़ी अपना-अपना फोन भी स्विच ऑफ कर दें। उन्होंने ऐसा सिर्फ इसलिए कहा, ताकि खिलाड़ी नकारात्मकता से दूर रह सकें।
यह भी पढ़ें: ODI World Cup 2023: विश्वकप में टीम इंडिया के लिए नंबर 4 पर कौन करेगा बल्लेबाजी? गंभीर ने बताया इस दिग्गज का नाम
भारत से मिली हार को भूल जाएं…
रमीज राजा ने एक तरह से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सलाह दी कि वह भारत के खिलाफ मिली हार को भूल जाएं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर पाकिस्तानी टीम को एक उम्मीद दी है। अब देखना होगा कि पाकिस्तानी टीम उसका फायदा ले पाती है या भारत के खिलाफ मिरी हार की निराशा यहां भी नजर आती है। उन्हें (पाकिस्तानी टीम को) क्रिकेट के अलावा कुछ सोचना चाहिए। उन्हें अपने दिमाग को थोड़ा इससे हटाना चाहिए। उन्हें 2 दिन का रेस्ट मिला और अब उन्हें इस हार के बारे में न सोचकर एकसाथ आकर रिलैक्स करना चाहिए।
पूर्व PCB चेयरमैन ने आगे कहा कि अगर कुछ खिलाड़ियों को स्पेशल प्रैक्टिस की जरूरत है तो वह उसे करें। पूल में जाएं, थोड़ा रिलैक्स करें। इतने समय में सोशल मीडिया और टीवी चैनलों से वह दूर रहें, क्योंकि वहां उन्हें कुछ खास नहीं मिलेगा, क्योंकि पूरा पाकिस्तान इससे निराश है। इसलिए एकजुट हो जाएं। अक्सर ऐसी हार के बाद आप एक दूसरे के खिलाफ उंगली उठाते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। मुझे भरोसा है कि बाबर आजम इस टीम को अच्छे से एकजुट करते हैं। इसलिए श्रीलंका के खिलाफ यह टीम नए जोश के साथ उतरेगी।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ भारत के प्रदर्शन पर बोलकर बुरे फंसे शोएब अख्तर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे Memes
पाकिस्तान ने किए 5 बदलाव
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ मैच के बाद कई बड़े बदलाव किए हैं। कुछ बदलाव इंजरी के कारण हुए हैं तो कुछ को प्रदर्शन के चलते बाहर कर दिया गया है। पाकिस्तानी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ मैच से एक दिन पहले अपनी प्लेइंग 11 चुनी, जिसमें 5 बदलाव थे।
आइए नजर डालते हैं प्लेइंग 11 पर
मोहम्मद हारिस, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सौद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान (उप कप्तान), मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, जमान खान।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
21 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines