हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs IND: सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने पर विराट कोहली को दी बधाई, कहा- वेल प्लेड ब्वॉय

विज्ञापन
India Pakistan Match

एशिया कप 2023 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत ने पाकिस्तान पर 228 रनों की विशाल जीत हासिल की। इसी मैच में विराट कोहली ने शतक जड़कर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। इस पर सचिन ने उन्हें बधाई दी।

367 पारियों में 13 हजार रन बनाकर रिकॉर्ड तोड़ा

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 96 गेंदों पर 122 रन की नाबाद पारी खेली। कोहली ने अपने वनडे करियर का 47वां शतक जड़ा। सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज वनडे में 13 हजार रन पूरे किए। सचिन तेंदुलकर ने 321 वनडे पारियों में यह जादुई आंकड़ा छुआ था। कोहली ने 267 पारियों में यह मुकाम हासिल किया।

यह भी पढ़ें: PAK vs IND: भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, मैच में टीम इंडिया ने 10 रिकॉर्ड बनाए

विज्ञापन

सचिन ने विराट की तारीफों के पुल बांधे

सचिन ने अपना रिकॉर्ड तोड़ने पर विराट कोहली को बधाई दी। सचिन ने एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘विराट कोहली और केएल राहुल को उनके शतक के लिए बधाई। यह भारत के लिए सकारात्मक खबर है। भारत के लिए 2 मैचों में 6 बल्लेबाजों, रोहित, गिल, विराट, राहुल और ईशान किशन ने रन बनाए हैं। बहुत अच्छा, इसे जारी रखें।’

सचिन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

विराट कोहली अब सचिन के वनडे शतकों के रिकॉर्ड से महज 2 शतक पीछे हैं। सचिन ने वनडे क्रिकेट में 49 शतक जड़े हैं। वहीं कोहली ने 47 शतक लगाए। वनडे क्रिकेट में सचिन ने 452 पारियों में 18426 रन बनाए हैं। वहीं किंग कोहली ने 13024 रन अपने नाम दर्ज कर लिए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: ‘ ऐसा लगा था कि मैं रिटायर हो गया…’ पाक के खिलाफ दमदार प्रदर्शन के बाद कुलदीप ने पुराने दिनों को किया याद

पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन

बात करें भारत-पाकिस्तान मैच की तो पाक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 2 विकेट पर 356 रन बनाए। रोहित शर्मा (56 रन), शुभमन गिल (58 रन), विराट कोहली (नाबाद 122 रन) और केएल राहुल (नाबाद 111 रन) ने दमदार पारियां खेली।

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 128 रन पर सिमट गया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या को भी विकेट मिले।

(dramarnathansdentalcare.com)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola