---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs IND: भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, मैच में टीम इंडिया ने 10 रिकॉर्ड बनाए

एशिया कप 2023 के सुपर फोर में खेले गए तीसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। पाकिस्तान पर भारत की यह ऐतिहासिक जीत रही। पहले दिन बारिश से पोस्टपोन हुए मैच के बाद रिजर्व डे को खेलते हुए टीम इंडिया ने 356 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 128 रन पर ऑलआउट हो गई। […]

---विज्ञापन---

एशिया कप 2023 के सुपर फोर में खेले गए तीसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। पाकिस्तान पर भारत की यह ऐतिहासिक जीत रही। पहले दिन बारिश से पोस्टपोन हुए मैच के बाद रिजर्व डे को खेलते हुए टीम इंडिया ने 356 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 128 रन पर ऑलआउट हो गई।

इंडिया ने पाकिस्तान को 228 रन से हरा दिया। वन-डे मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की यह सबसे बड़ी जीत रही। विराट कोहली और केएल राहुल ने शतक बनाए। वहीं इस मुकाबले में टीम इंडिया के नाम कई रिकॉर्ड बने, इनमें से 10 रिकॉर्ड के बारे में हम आपको बताते हैं…

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: ‘मैं 35 का होने वाला हूं, थक गया हूं’ पाकिस्तानी गेंदबाजों की कुटाई के बाद विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान

– पाकिस्तान को 228 रनों से हराकर टीम इंडिया ने रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले इंडिया ने पाकिस्तान को 2008 में बांग्लादेश के मीरपुर में 140 रनों से हराया था। 8वीं बार टीम इंडिया ने वन-डे मैच किसी टीम को 200 से अधिक रनों से हराया है।

---विज्ञापन---

– पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने 356 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया। भारत ने अप्रैल 2005 में भी यही स्कोर पाकिस्तान के साथ विशाखापटम में खेले गए वन-डे मैच में भी बनाया था। सौरव गांगुली की कप्तानी में खेले गए इस मैच में धोनी ने 148 रन बनाए थे।

– पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में विराट कोहली ने एक दिवसीय मैचों में अपने सबसे तेज 13 हज़ार रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करके उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। सचिन ने 321 पारियों में 13 हजार रन बनाए थे। विराट ने यह कारनामा 267 पारियों में कर दिखाया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: ‘लगता है पड़ोसियों ने टीवी के साथ…’ भारत की जीत के बाद इरफान पठान ने पाकिस्तानियों को किया ट्रोल

– विराट कोहली ने साल 2023 में एक हजार रन पूरे किए। पाकिस्तान के खिलाफ 122 रन बनाकर कोहली इस साल तीनों फॉर्मेट में 1000 रन बना चुके हैं। ऐसा करने वाले वह तीसरे बैटसमैन हैं। इससे पहले रोहित शर्मा और शुभमन गिल ऐसा कारनामा कर चुके हैं।

---विज्ञापन---

– विरोट कोहली के रहते टीम ने 21वीं बार 350 से ज्यादा स्कोर बनाया। कोहली ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा है। धोनी के रहते टीम ने 20 बार 350 से ज्यादा रन बनाए। एबी डिविलियर्स भी इस लिस्ट में आते हैं। उनके रहते साउथ अफ्रीका की टीम 19 बार 350 से ज्यादा रन बना चुकी है।

– पाकिस्तान के खिलाफ मैच में तीसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी बनी। कोहली-राहुल ने एशिया कप की सबसे बड़ी 223 रनों की साझेदारी की। दोनों ने पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज और नासिर जमशेद का रिकॉर्ड तोड़ा। उन दोनों ने 2012 में 224 रनों की पार्टनरशिप की थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Watch Video: पाकिस्तान के लड़के ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को कहा ‘अब्बू’…….

– विराट कोहली में एशिया कप में 5 शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे एशिया कप में सबसे ज्यादा सैंचुरी बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अब से पहले एशिया कप में श्रीलंका के सनथ जयसूर्या 6 शतक लगा चुके हैं।

---विज्ञापन---

– एक मैदान में लगातार चौथा शतक बनाने का रिकॉर्ड कोहली ने अपने नाम किया। कोहली के कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में लगातार चौथा शतक लगाया। ऐसा करके कोहली ने साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला के 4 शतकों की बराबरी कर ली है।

– विरोट कोहली ने श्रीलंका में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा करके उन्होंने सचिन तेंदूलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की है। कोही ने श्रीलंका में 26 पारियों में 5 शतक बनाए हैं। सचिन ने 44 पारियां खेलते हुए 5 शतक बनाए थे।

---विज्ञापन---

– एशिया कप में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने का रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली के नाम हुआ। कोहली चौथी बने प्लेयर ऑफ द मैच बने। इससे पहले सुरेश रैना और नवजोत सिंह सिद्धू 3-3 बार यह खिताब जीत चुके हैं।

First published on: Sep 12, 2023 10:31 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola