Asia Cup 2023: 'रिजल्ट आपके हाथ में नहीं', IND vs PAK मैच पर जडेजा ने दिया ये बड़ा बयान
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs PAK
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs PAK
Asia Cup 2023: 30 अगस्त से एशिया कप 2023 का आगाज होने जा रहा है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को मुकाबला होना है। इस मैच पर सभी क्रिकेट फैंस की नजर है। इस मुकाबले को लेकर टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपनी रणनीति का खुलासा किया है। उन्होंने कहा ‘परिणाम की कोई गारंटी नहीं दे सकता, हमारा काम बेस्ट प्रदर्शन करना है।’
स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान रवींद्र जडेजा ने कहा ‘ मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों पर दवाब होगा, लेकिन टीम इंडिया का हर एक मैच खिलाड़ियों के लिए एक समान महत्व रखता है। हां लेकिन ये बात भी सच है कि भारत-पाकिस्तान मैच पर सभी का फोकस ज्यादा होता है। हम इसमें अपनी क्षमताओं के साथ बेस्ट परफार्म करने की पूरी कोशिश करते हैं।
India-Pakistan are scheduled to compete on the 2nd of September in the upcoming Asia Cup 2023
Read More: https://t.co/Un0BUbCavA#INDVPAK #AsiaCup2023 #ravindrajadeja pic.twitter.com/23msr8lfZT
— Cricket Pakistan (@cricketpakcompk) August 12, 2023
जडेजा ने आगे कहा ‘टीम इंडिया हर एक मैच जीतना चाहती है, लेकिन परिणाम हमारे हाथ में नहीं होता, हम बढ़िया प्रदर्शन करते हैं। कभी-कभी चीजें हमारे हाथ में नहीं होती हैं। यह एक खेल है, जिसमें दोनों देशों के खिलाड़ी मैच जीतने के लिए मैदान पर होते हैं। हम मैदान पर अपना 100% दे सकते हैं, लेकिन किसी विशेष परिणाम की कोई गारंटी नहीं है।
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: टीम इंडिया के लिए खूब रन बरसाएगा ये दिग्गज, युवराज सिंह ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
एशिया कप का आगाज 30 अगस्त से हो रहा है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया पहला मुकाबला पाकिस्तान से ही होना है। 2 अक्टूबर को यह दोनों टीमें पलेकेले में खेलती नजर आएंगी। इसके बाद भारतीय टीम 4 सितंबर को नेपाल के खिलाफ दूसरा मुकाबला खेलेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: