World Cup 2023: टीम इंडिया के लिए खूब रन बरसाएगा ये दिग्गज, युवराज सिंह ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Yuvraj Singh

Yuvraj Singh

World Cup 2023: भारत में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियां तेज हैं। भारतीय टीम के लिए कई खिलाड़ियों की चोट और उनका फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। इस बीच भारत को 2011 का विश्व कप जिताने वाले युवराज सिंह ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने उस प्लेयर का नाम बताया दिया है, जो इस साल होने वाले वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए रनों की बारिश कर सकता है। युवराज सिंह के अनुसार, रोहित शर्मा टीम के लिए 2019 की तरह खूब रन बनाएंगे।

विज्ञापन

युवराज सिंह ने क्रिकेट बसु यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत की। इस दौरान उन्हों कहा ‘ साल 2019 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप से पहले भी रोहित शर्मा फॉर्म में नहीं थे। लेकिन जब विश्व कप शुरू हुआ तो उन्होंने शानदार बैटिंग की 5 शतक ठोक दिए थे। युवराज ने दावा किया है कि इस बार भारत के लिए रोहित रनों की बारिश कर सकते हैं।

विज्ञापन

युवराज ने 2019 में रोहित शर्मा से क्या कहा था?

युवराज सिंह ने कहा ‘मैं समझ सकता हूं कि इस वक्त रोहित शर्मा उतने अच्छे फॉर्म में नहीं हैं। पिछले विश्वकप 2019 से पहले भी वो आईपीएल में रन नहीं बना पा रहे थे। तब मैने उनसे कहा था कि कुछ स्पेशल आने वाला है। बस अपने जोन में रहो। इसके बाद रोहित ने विश्व कप में 4-5 शतक लगा दिए थे। इसलिए भले ही रोहित अभी उनते अच्छे फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन वह वर्ल्ड कप में जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं। हर एक चीज किसी न किसी वजह से होती है। मेरी साथ भी यही हुआ था, तब सचिन तेंदुलकर ने मुझसे यह चीज कही थी।

World Cup 2019 में रोहित ने बनाए थे सबसे ज्यादा रन

रोहित शर्मा ने पिछले विश्व कप 2019 में सबसे ज्यादा 648 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 5 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। उनका औसत 81.00 का रहा था। रोहित ने 98.33 के स्ट्राईक रेट से बैटिंग की थी। उनके बल्ले से पिछले विश्व कप में 67 चौके और 14 छक्के निकले थे।

विज्ञापन

दरअसल, रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में नहीं दिखे। आईपीएल 2023 में रोहित का बल्ला खामोश रहा। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके बल्ले से रन निकेल। उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया था। रोहित टी20 भी नहीं खेल रहे हैं। इसलिए उनके फार्म पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ