हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

सिर्फ 3 T20I मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर कुमार, अश्विन ने बड़ा दावा कर मचाई हलचल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मुकाबले हो चुके हैं. तीनों मैचों में भुवनेश्वर कुमार अपनी गेंदबाजी से प्रभावित नहीं कर पाए. प्लेइंग-11 में उनकी जगह खतरे में पड़ गई है. अश्विन ने अब उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
भुवनेश्वर को लेकर आया बड़ा बयान (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. पहले तीन मुकाबले हो चुके हैं. भारत ने तीनों मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है. टीम इंडिया चौथा और पांचवां मैच जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी. भुवनेश्वर कुमार की इस सीरीज के लिए चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई. उनका कमबैक अच्छा नहीं रहा है. वो तीन मैचों में 159 रन दे चुके हैं. अब उनके ऊपर प्लेइंग-11 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने अब बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि इसमें चौंकने वाली बात नहीं है कि सिर्फ तीन मैचों के बाद ही भुवनेश्वर को बाहर कर दिया जाए.

अश्विन ने क्या कहा?

भुवनेश्वर कुमार का न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों में इकॉनमी रेट 11.58 का रहा है. वो सिर्फ एक ही विकेट ले पाए हैं. अश्विन का कहना है कि अंतिम दो मैचों में मैनेजमेंट खिलाड़ियों को रोटेट कर सकता है. ऐसे में भुवनेश्वर प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं. अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा, “भुवनेश्वर कुमार ने जिस तरह गेंदबाजी की है, उसे देखते हुए उनकी जगह किसी स्पिनर या मयंक यादव को खिलाया जा सकता है. मुझे इस निर्णय पर कोई हैरानी भी नहीं होगी.”

उन्होंने आगे कहा, “हम भी न्यूजीलैंड की तरफ खिलाड़ियों का रोटेशन कर सकते हैं. ये भी ध्यान में रखना होगा कि पहले दो मैच बड़े मैदान पर थे. वहां पर स्पिनर्स को खिलाया जा सकता था. तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड के स्पिनर भी कुछ नहीं कर पाए. अगले दोनों मैचों में मैदान छोटे होंगे. मुझे नहीं लगता है कि वहां पर स्पिनर खेल पाएंगे.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा, चौथे T20I में 35 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास

कमबैक सीरीज में फेल होने पर भुवी का बयान

तीसरे मैच के बाद भुवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े सवालों के जवाब दिए. उनसे टीम इंडिया में वापसी के बारे में पूछा गया था. भुवी ने कहा, “मैंने कभी भारतीय टीम में खेलने या वापसी करने को सोचकर क्रिकेट नहीं खेला. मैंने सभी मैचों में अपनी गेंदबाजी पर फोकस किया. भारत के लिए खेलना तो हर किसी का सपना होता है. मैंने कभी ये सोचकर घरेलू क्रिकेट नहीं खेला कि भारत से खेलना है. मैंने हमेशा अपना काम किया है. चीजें अपने आप हो जाएंगी. पिछले चार साल कब बीते मुझे बिल्कुल पता नहीं चला. आज भी मुझे भारत की जर्सी पहनकर खेलने में गर्व महसूस होता है.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड देख हो जाएंगे हैरान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola