AUS-W vs ENG-W: एश्ले गार्डनर और एनाबेल सदरलैंड की धांसू पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 23वें मैच में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया. गार्डनर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली और वह 104 रन बनाकर नाबाद रहीं. वहीं, सदरलैंड भी 98 रन बनाकर नॉटआउट रहीं. एक समय पर कंगारू टीम सिर्फ 68 के स्कोर पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही थी.
हालांकि, गार्डनर और सदरलैंड ने पांचवें विकेट के लिए 180 रनों की अटूट पार्टनरशिप जमाते हुए मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर डाला. इससे पहले इंग्लैंड ने टैमी ब्यूमोंट द्वारा खेली गई 78 रनों की दमदार पारी के बूते स्कोर बोर्ड पर 9 विकेट खोकर 244 रन लगाए थे.
गार्डनर-सदरलैंड ने पलटी हारी हुई बाजी
इंग्लैंड से मिले 245 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. लिचफील्ड बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और महज एक रन बनाकर आउट हुईं. वहीं, जॉर्जिया वोल भी 6 रन बनाकर चलती बनीं. नंबर तीन पर उतरीं एलिसा पैरी भी 13 रन बनाकर आउट हुईं. बेथ मूनी ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह 20 रन बनाकर चलती बनीं. 68 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट गिर चुके थे और टीम को एक साझेदारी की सख्त जरूरत थी. ऐसे में एश्ले गार्डनर और सदरलैंड ने मोर्चा संभाला.
दोनों ने मिलकर पहले लड़खड़ाती हुई पारी को बखूबी अंदाज में संभाला और फिर खुलकर अपने शॉट्स खेले. 245 रनों का जो टारगेट बहुत दूर लग रहा था उस तक ऑस्ट्रेलिया 40.3 ओवर में ही पहुंच गई. गार्डनर-सदरलैंड ने पांचवें विकेट के लिए 180 रन जोड़े. गार्डनर ने सिर्फ 73 गेंदों का सामना करते हुए 104 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान गार्डनर ने 16 चौके जमाए. वहीं, सदरलैंड ने 9 चौके और एक सिक्स की मदद से नाबाद 98 रन ठोके.
ये भी पढ़ें: जिम्बाब्वे ने चखा टेस्ट की सबसे बड़ी जीत का स्वाद, अफगानिस्तान को बुरी तरह से रौंदा, 24 साल बाद हुआ यह कारनामा
टैमी ब्यूमोंट की पारी गई बेकार
इससे पहले इंग्लैंड की ओर से टैमी ब्यूमोंट ने सर्वाधिक 78 रन बनाए. ब्यूमोंट ने अपनी इस इनिंग के दौरान 10 चौके और एक सिक्स जमाया. वहीं, एलिस कैप्सी ने 32 गेंदों में 38 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. हालांकि, टीम की अन्य बैटर्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं. बल्ले के साथ-साथ सदरलैंड ने गेंद से भी धांसू प्रदर्शन किया और 60 रन देकर तीन विकेट चटकाए. वहीं, सोफिया मोलिनेक्स और गार्डनर ने भी दो-दो विकेट चटकाए.
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines