Ashish Nehra on Shubman Gill: टी-20 इंटरनेशनल में शुभमन गिल का खराब दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज के पहले दो मैचों में भी भारतीय उपकप्तान का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा. दूसरे टी-20 में गिल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.
गिल की फॉर्म को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर भी फैन्स शुभमन की जगह पर संजू सैमसन को खिलाने की मांग कर रहे हैं. हालांकि, आशीष नेहरा गिल के सपोर्ट में उतरे हैं. नेहरा का कहना है कि सिर्फ दो मैचों के प्रदर्शन के आधार पर किसी को जज करना ठीक नहीं है.
गिल को मिला नेहरा का सपोर्ट
आशीष नेहरा ने शुभमन गिल को बैक करते हुए कहा, “देखिए आप जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं अगर वो आईपीएल शुरू होने से तीन हफ्ते पहले भी खराब फॉर्म में रहेगा, तो मुझे कोई चिंता नहीं होगी. आप टी-20 फॉर्मेट की बात कर रहे हैं और उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभी सिर्फ दो ही मैच खेले हैं. हमारी यही दिक्कत है. तेजी से चलने वाले इस फॉर्मेट में अगर आप गिल जैसे प्लेयर्स को सिर्फ दो मैचों के प्रदर्शन के आधार पर आंकने लगेंगे तो मुश्किल हो जाएगी.”
ये भी पढ़ें: IND vs SA: गिल पर गिरेगी गाज? सैमसन का होगा कमबैक! 3rd T20I में बदल सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
नेहरा ने आगे कहा, “आपके पास विकल्प मौजूद हैं. आप अभिषेक और शुभमन गिल को हटाकर साई सुदर्शन और ऋतुराज गायकवाड़ को ओपन करवा सकते हैं. अगर आप उनको हटाने चाहते हैं, तो आप वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन के साथ भी जा सकते हैं. जब आप खराब आंकड़ों के दम पर प्लेयर्स को बदलने के बारे में सोचते हैं तो आपके पास बहुत विकल्प मौजूद रहते हैं. मगर आप ऐसे करोगे तो बहुत दिक्कत हो जाएगी.”
शुभमन गिल का हाल बेहाल
शुभमन गिल का हाल इस पूरे साल बेहाल रहा है. गिल ने 2025 में खेली 14 इनिंग्स में 23.90 की औसत से सिर्फ 263 रन बनाए हैं. इसमें कोई भी अर्धशतक शामिल नहीं है. बतौर ओपनर गिल की टी-20 में नाकामी टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ा सिरदर्द बनती जा रही है. इसका कारण यह है कि संजू सैमसन का रिकॉर्ड ओपनर के तौर पर कमाल का रहा है और वह बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
49 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines