Ashes Series 2025-26: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाली एशेज सीरीज 21 नवंबर से शुरू हो रही है. सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट फैंस भी इस सीरीज का बहुत ज्यादा इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में वो जानना चाहते हैं कि ये सीरीज कब और कहां पर देख सकते हैं. इंग्लिश टीम पिछले 14 सालों से ऑस्ट्रेलिया में एशेज नहीं जीत पाई है. ऐसे में कप्तान बेन स्टोक्स इस लंबे इंतजार को खत्म करना चाहेंगे.
कहां पर देख सकते हैं सीरीज?
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली ब्लॉकबस्टर सीरीज को फैंस स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1 पर देख सकते हैं. इसके अलावा फैंस जिओहॉटस्टार पर भी इस सीरीज का आनंद उठा सकते हैं. पर्थ टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार 8 बजे से शुरू होगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम हालांकि पहले मैच में बहुत ज्यादा कमजोर नजर आ रही है. कप्तान पैट कमिंस इंजरी के कारण पहले मैच का हिस्सा नहीं है. जिसके कारण स्टीव स्मिथ कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा जोश हेजलवुड और शॉन एबॉट भी इंजरी के कारण ही बाहर हो गए हैं.
यहां पर देखें एशेज का शेड्यूल
| तारीख | मैच | स्थान | समय |
|---|---|---|---|
| शुक्रवार, 21 नवम्बर 2025 | पहला टेस्ट | पर्थ स्टेडियम, पर्थ | सुबह 8:00 बजे |
| गुरुवार, 4 दिसम्बर 2025 | दूसरा टेस्ट | द गाबा, ब्रिस्बेन | सुबह 9:30 बजे |
| बुधवार, 17 दिसम्बर 2025 | तीसरा टेस्ट | एडिलेड ओवल, एडिलेड | सुबह 5:30 बजे |
| शुक्रवार, 26 दिसम्बर 2025 | चौथा टेस्ट | मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न | सुबह 5:30 बजे |
| रविवार, 4 जनवरी 2026 | पाँचवाँ टेस्ट | सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी | सुबह 5:30 बजे |
ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: कितनी गंभीर है कप्तान शुभमन गिल की इंजरी? बढ़ गई बीसीसीआई की टेंशन
एशेज सीरीज के लिए दोनों टीमें के स्क्वाड
ऑस्ट्रेलिया (सिर्फ पहले टेस्ट के लिए): स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डोगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, बीयू वेबस्टर.
इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रूक (उपकप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोस टांग, मार्क वुड.
ये भी पढ़ें: IND A vs PAK A: भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन होगा महामुकाबला! आज का मैच करेगा किस्मत का फैसला
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
43 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines