Ashes series 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले मुकाबला का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पारी में 386 रनों पर सिमट गई है। क्रीज पर लंबे समय से टिके उस्मान ख्वाजा को ओली रोबिंनसन ने क्लीन बोल्ड किया। ख्वाजा के आउट होते ही कंगारू टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
और पढ़िए – मैच के बाद हरारे स्पोर्ट्स क्लब में लगी आग, ICC ने जांच-पड़ताल के बाद लिया ये फैसला
इस तरह आउट हुए ख्वाजा
जिस गेंद पर ख्वाजा आउट हुए, वह यॉर्कर लेंथ डिलेवरी थी। जो पकड़कर स्टंप को उखाड़ ले गई। ख्वाजा ने 321 गेंदों का सामना करते हुए 141 रन बनाए। उनके बल्ले से 14 चौके और 3 छक्के निकले। ख्वाजा सातवें विकेट के रूप में आउट हुए थे। इसके बाद 14 रनों के अंदर पूरी टीम आलआउट हो गई।
https://twitter.com/englandcricket/status/1670396254499803137?s=20
ब्रॉड-रोबिंसन ने चटकाए 6 विकेट
इंग्लैंड के लिए पहली पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड 3 विकेट, ओली रोबिंसन 3 विकेट और मोईन अली ने 2 विकेट लेते हुए शानदार गेंदबाजी की। जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स को 1-1 सफलता मिली।
और पढ़िए – लास्ट ओवर में चाहिए थे 8 रन, पहली पर चौका, तीसरी पर विकेट, लास्ट बॉल पर पलट गई बाजी, देखें वीडियो
मैच का हाल
इंग्लैंड ने पहली पारी में 8 विकेट खोकर 393 रन बनाए थे। जो रूट ने 118 जबकि जोनी बेयरस्टो ने 78 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 386 रनों पर सिमट गई है। ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने 141 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। ट्रेविस हेड और एलेक्स कैरी ने भी अर्धशतक लगाए। तीसरे दिन लंच ब्रेक तक इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया 7 रनों की लीड के साथ आगे है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
41 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
42 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
14 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines