Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर उस्मान ख्वाजा क्लीन बोल्ड हो गए थे, लेकिन नो गेंद के चलते उन्हें जीवनदान मिल गया। स्टार बॉलर स्टुअर्ट ब्रॉड ने उस्मान ख्वाजा को मिले जीवनदान के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल में बातचीत के दौरान इसे निराशाजनक करार दिया है।
ये काफी निराशाजनक है
स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि ‘ये काफी निराशाजनक है। मैं लाइन के काफी करीब था और ये काफी क्लोज फैसला था। ऑस्ट्रेलिया को आउट करने के लिए हमने शायद पर्याप्त मौके बनाए थे लेकिन पिच वैसी नहीं थी, जहां पर आपको एक दिन में 10 विकेट मिल सके।’
गेम बेहतर स्थिति में पहुंच गया है
स्टुअर्ट ब्रॉड ने मैच को लेकर कहा कि ‘हमारे लिए दिन काफी अच्छा रहा और गेम काफी बेहतर स्थिति में पहुंच गया है। अभी हम 82 रन आगे हैं और एक या दो विकेट मिलने पर गेम में वापस आ सकते हैं।’
ये भी पढ़ेंः Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले भारत को मिलेगी खुशखबरी, ‘यॉर्कर किंग’ की टीम में होगी वापसी
कैसे नो बॉल हुई थी
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान इंग्लैंड ने दूसरी गेंद ली थी। जिसके तुरंत बाद स्टूअर्ट ब्रॉड गेंदबाजी करने आए। उन्होंने दूसरी ही बॉल पर शतकवीर उस्मान ख्वाजा को क्लीन बोल्ड किया था, जिस गेंद पर ख्वाजा आउट हुए थे वो फुल लेंथ पर थी और टप्पा पड़ते ही स्टंप में घुस गई थी।
112 रनों पर बैटिंग करते वक्त मिला था जीवनदान
जैसे ही गिल्लियां उड़ीं तो ब्रॉड ने जश्न मनाना शुरू किया, लेकिन उनकी खुशी तब निराशा में बदल गई जब अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दे दिया। बाद में पता चला कि ब्रॉड ने लाइन के बाहर पैर रख दिया था। उस समय उस्मान ख्वाजा 112 रनों पर खेल रहे थे। फिलहाल ख्वाजा 126 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मैच का हाल
एशेज सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाए थे। अब ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन के अंत तक 5 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं, ऑस्ट्रेलिया इस वक्त इंग्लैंड से 82 रन पीछे चल रही है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
1 hr agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
1 hr agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
2 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
3 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
4 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines