Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल स्पिनर नाथन लियोन बाउंड्री लाइन पर गेंद का पीछा करते हुए चोटिल हो गए। जिसके बाद उन्हें मैदान भी छोड़कर जाना पड़ा। वहीं उनकी चोट को लेकर अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने बड़ा अपडेट दिया है।
और पढ़िए – शतकीय पारी से सीन विलियम्स ने किया बड़ा कारनामा, कोहली और बाबर के खास क्लब में हुए शामिल
शानदार शतक के साथ अपनी टीम की पहली पारी को आगे बढ़ाने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ल्योन की चोट पर चिंता व्यक्त की। स्मिथ ने अनुभवी स्पिनर की चोट पर अफसोस जताया और महसूस किया कि यह मेहमानों के लिए ‘बड़ा नुकसान’ है।
ये हमारे लिए बड़ा नुकसान- स्टीव स्मिथ
स्मिथ ने कहा कि “मैं अभी तक शेड में नहीं गया हूं, लेकिन जाहिर तौर पर यह अच्छा नहीं लग रहा है। यह बाकी गेम के लिए आदर्श नहीं लग रहा है। मुझे यकीन नहीं है कि वह वास्तव में कैसा है। लेकिन जाहिर है, अगर वह नहीं है अच्छा, यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह अपना लगातार 100वां टेस्ट मैच खेल रहा है, मुझे पता है कि वह वास्तव में इसमें भाग लेने और भूमिका निभाने के लिए कितना उत्सुक था।’
और पढ़िए – भारत-पाकिस्तान मैच में खेल सकते हैं जसप्रीत बुमराह, अश्विन ने दिया बड़ा संकेत
138 रनों से पीछे चल रही इंग्लैंड
अगर मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 416 रन बनाए। टीम की तरफ से स्टीव स्मिथ ने शतक जड़ा। वहीं इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 274 रन बना लिए हैं। फिलहाल हैरी ब्रूक और बेन स्टोक्स क्रीज पर मौजूद हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
8 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines