नई दिल्ली: इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में खेले गए तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से मात दी। एशेज सीरीज के तहत खेले गए इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने। बेन स्टोक्स टेस्ट इतिहास के तीसरे कप्तान बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में खेले गए पहले 17 टेस्ट मैचों में सभी मैचों के नतीजे आए हों। अब तक बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने 12 मुकाबले जीते हैं, जबकि 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा हेडिंग्ले के मैदान पर इंग्लैंड की ये लगातार पांचवीं टेस्ट जीत रही। इंग्लैंड टीम साल 2018 के बाद से लगातार इस मैदान पर 5 टेस्ट जीत चुकी है।
और पढ़िए – टीम इंडिया का विजयी आगाज, पहले टी20 में बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा, कौर ने खेली कप्तानी पारी
पांचवीं बार 250 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल
इसके साथ ही बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने पांचवीं बार टेस्ट मैचों में 250 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल किया। यह एक कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा है। महेन्द्र सिंह धोनी ने 4, रिकी पोंटिंग और ब्रायन लारा ने 3-3 मुकाबलों में 250 रनों से अधिक का लक्ष्य हासिल किया था। बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने 5 में से 4 बार 4.50 या उससे अधिक रन रेट के साथ 250 या उससे अधिक रन बनाकर मैच जीता।
https://twitter.com/englandcricket/status/1678059508457775104
18 छक्के लगे
ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट में 18 छक्के लगे। यह एशेज इतिहास में पांचवीं बार हुआ, जब किसी मैच में 18 या उससे अधिक छक्के लगे। एशेज के मैच में सबसे ज्यादा छक्के साल 2013-14 में लगे थे। एडिलेड में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने 21 छक्के जड़े थे। इसी साल पर्थ में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने 19 छक्के लगाए।
और पढ़िए – शाहिद अफरीदी ने बोला था झूठ? बाबर आजम के साथ दुर्व्यवहार पर मोहम्मद आमिर ने किया ये खुलासा
हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड
हेडिंग्ले के मैदान पर छठी बार किसी टीम ने टेस्ट मैचों में 250 रन चेज किए। सबसे ज्यादा बार 250 या उससे अधिक रन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर चेज हुए हैं। सिडनी में 4 बार टीमों ने 250 या उससे अधिक रनों का लक्ष्य हासिल किया है। हेडिंग्ले में ही इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक टेस्ट मैचों में सबसे कम गेंदों पर हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। ब्रूक ने टेस्ट फॉर्मेट में 1058 गेंदों पर हजार रनों का आंकड़ा पार किया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
5 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
5 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
6 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
7 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
8 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
8 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines