IND vs BAN: टीम इंडिया का विजयी आगाज, पहले टी20 में बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा, कौर ने खेली कप्तानी पारी
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAN Women
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAN Women
IND vs BAN: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया है। इस जीत में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत ने अहम योगदान दिया। शुरुआती विकेट गिरने के बाद वह क्रीज पर गईं और एक से बढ़कर एक शॉट लगाते हुए 35 गेंद पर 54 रन बनाए और टीम को जिताकर वापस लौटीं। कौर ने कप्तानी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिग का फैसला किया था। पहले खेलते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाए थे। 115 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को पहले ही ओवर में शेफाली वर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा था। वर्मा 3 गेंद खेलकर शून्य पर आउट हो गई थीं। इसके बाद स्मृति मंधाना और जेमीमाह ने पारी संभाली।
That's that from the 1st T20I.
A convincing 7-wicket win in the first T20I over Bangladesh and #TeamIndia take a 1-0 lead in the series.
Captain @ImHarmanpreet (54*) hits the winning runs as we win with 22 balls to spare.
Scorecard – https://t.co/QjTdi2Osrg #BANvIND pic.twitter.com/zeSveT5nHF
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 9, 2023
पहले टी20 में मंधाना ने 34 गेंद पर 38 रन बनाए। जेमीमाह ने 11 और आखिर में हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंद पर 54 रनों की कप्तानी पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। भारत ने 16.2 ओवरों में 3 विकेट खोकर 118 रन बनाए और मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गी है।
For her match winning knock of 54*, Captain @ImHarmanpreet is adjudged Player of the Match as #TeamIndia win by 7 wickets.
Scorecard – https://t.co/XfPweXxk85… #BANvIND pic.twitter.com/WIdChT6HMT
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 9, 2023
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश के बीच कुल 3 टी20 खेले जाएंगे। अब दूसरा मुकाबला 11 जुलाई को धाका में ही खेला जाना है। इसके बाद तीसरा मैच भी इसी मैदान पर 13 जुलाई को होगा। टी20 के बाद 16 जुलाई से 3 वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: