Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेंडिंग्ले में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम एशेज सीरीज में 2-1 पर पहुंच गई है। हेंडिग्ले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के हीरो हैरी ब्रूक रहे जिन्होंने चौथी पारी में 75 रनों की पारी खेली। हालांकि इस जीत के बाद भी वे अपने विकेट को लेकर दुखी हैं। हैरी ब्रूक तीसरे एशेज टेस्ट के चौथे दिन आउट होने के बाद खुश नहीं थे, जब वह 75 रन पर आराम से बल्लेबाजी कर रहे थे, तब मिशेल स्टार्क का शिकार बने।
और पढ़िए – ‘वह क्रिकेट से ब्रेक लें’ जॉनी बेयरस्टो की खराब विकेटकीपिंग पर भड़का ये दिग्गज
एशेज 2023 में हेडिंग्ले में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया अभी भी सीरीज में 2-1 से आगे है, जबकि इंग्लैंड ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में लगातार दो मैच हारने के बाद इस जीत के साथ वापसी की है। ब्रुक अंत तक टिक कर पारी को समाप्त करना चाहते थे लेकिन अचानक वे आउट हो गए। ब्रूक ने मैच के बाद बताया कि वे इसे लेकर काफी गुस्से में थे और निराश भी। हालांकि बाद में मैच जीतने के बाद वे खुश थे।
हैरी ब्रूक ने कही ये बात
स्काई स्पोर्ट्स से चर्चा करते हुए ब्रूक ने कहा कि “जब आप बीच में बैठे होते हैं तो यह बहुत अधिक घबराहट पैदा करने वाला होता है। जब मैं चेंजिंग रूम में जाता हूं तो मैं घबराने वालों में से नहीं हूं, लेकिन आज मुझे थोड़ी घबराहट हुई। मुझे मैच अंत तक समाप्त करना पसंह है। हां, यह काफी दुख देने वाला था कि मैंने आज ऐसा नहीं किया, लेकिन मुझे खुशी है कि हम जीत गए।”
और पढ़िए – कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुनील नरेन को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, सितारों से सजी इस टीम का बनाया कप्तान
वोक्स और वुड ने अंत में जिताया मैच
खेल में, पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम तीसरे दिन स्टंप्स से ठीक पहले अपनी दूसरी पारी में 224 रन पर आउट हो गई। ब्रूक ने सर्वाधिक 75 रन का योगदान दिया, जबकि सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली भी 44 रन बनाकर मजबूत रहे। अंत में वोक्स (32*) और मार्क वुड (16*) ने इंग्लैंड को श्रृंखला में वापसी करने और ऑस्ट्रेलियाई टीम को रोकने में मदद की।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines