Ashes 2023: आयरलैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का आयोजन इस साल इंग्लैंड में ही किया जाना है। मेजबान टीम लंबे समय से टेस्ट में अपने आक्रमक खेल के लिए मशहूर है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों द्वारा इसी शैली का उपयोग किया जाएगा कि नहीं इसे लेकर कोच ब्रेंडन मैकुलम ने बड़ा खुलासा किया है।
‘आक्रमक क्रिकेट जारी रखेगा इंग्लैंड’ – मैकुलम
इंग्लैंड के टेस्ट कोच ब्रेंडन मैकुलम ने जोर देकर कहा है कि टीम एशेज में और अपने पूरे घरेलू समर अभियान में उसी आक्रामक शैली में खेलना जारी रखेगी जिससे उन्हें सफलता मिली है भले ही उन्हें गेंदबाजी पक्ष में खिलाड़ियों को बदलने के लिए मजबूर होना पड़े। इंग्लैंड द्वारा उपयोग की गई इस शैली को ‘बाजबॉल’ कहते हैं।
मैकुलम ने कही ये बात
हाल ही में एक इंटरव्यू में ब्रेंडन मैकुलम ने अपनी शैली को डिफेंड करते हुए कहा है कि ‘ जितना अधिक दांव पर है, उतना ही महत्वपूर्ण है कि इसे सरल और तनावमुक्त रखा जाए, वह करने के लिए जो आपको सबसे बड़ा मौका देता है। मुसीबत के पहले संकेत पर आप इससे भाग नहीं सकते। आप उस चीज से भाग नहीं सकते जो आपके लिए सबसे सफल रही है। तभी आपको चाहिए अपने आप में स्पष्ट रहें, चीजों को जितना हो सके सरल रखें और यही संदेश हमेशा रहेगा।’ इससे मैकुलम ने साफ कर दिया है कि इंग्लैंड द्वारा अपनी शैली में बदलाव नहीं किया जाएगा।
क्या है ‘Bazball’ क्रिकेट ?
Bazball एक ऐसा शब्द है जो न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और इंग्लैंड के वर्तमान कोच ब्रेंडन मैकलम ने गढ़ा है। इसे विपक्षी टीम के ऊपर आक्रमण करते हुए क्रिकेट खेलने के लिए उपयोग में लिया जाता है। जब कोई खिलाड़ी सिर्फ आक्रमण करते हुए रन बनाने के लिए जाता है, तो इसे Bazball क्रिकेट नाम दिया गया है।
(Xanax)
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
15 mins agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
11 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines