Ashes 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में शुभमन गिल के शॉट पर कैमरुन ग्रीन के कैच के बाद से शुरू हुआ विवाद एशेज तक पहुंच गया है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे टेस्ट में भी जो रूट ने कुछ ऐसा ही कैच पकड़ा जिसमें बॉल ने बाद में गेंद को मैदान को छू लिया। हालांकि इस बार थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज का पक्ष लिया और इस कैच को गलत करार दे दिया। इसे लेकर फैंस और एक्सपर्ट बंटे हुए नजर आ रहे हैं।
स्टीव स्मिथ को मिला जीवनदान
दरअसल तीसरे दिन के आखिरी सत्र में इंग्लैंड की टीम विकेट की तलाश में थी। 271 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद उसे दो सफलताएं मिल भी गई थी। ऐसे में जब स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी करने आए तो क्रिस वोक्स ने बाहर जाती हुई गेंद डाली जिस पर स्मिथ का एज लग गया।
गेंद सीधे स्लीप में खड़े जो रूट के पास गई लेकिन वह नीचे की ओर झुक रही थी। ऐसे में रूट ने उसे काफी नीचे से पकड़ा और उनके हाथ मैदान को छू रहे थे। रूट ने गेंद लेने पर कैच का दावा नहीं किया। हालांकि, अंपायरों ने यह जांचने के लिए कैच को ऊपर भेजने का फैसला किया कि यह उनके हाथ में साफ गया है या नहीं।
और पढ़िए – जो रूट पर चढ़ा था बैजबॉल का फितूर जोश हेजलवुड ने बिखेर डालीं गिल्लियां देखें वीडियो
टीवी अंपायर ने दिया नॉटआउट करार
रीप्ले में गेंद रूट की प्रतिक्रिया से कहीं अधिक करीब लग रही थी। लेकिन यह स्पष्ट नहीं था कि रूट वास्तव में अपनी उंगलियां इसके नीचे रखने में कामयाब रहे थे या नहीं। टीवी अंपायर कुमार धर्मसेना इस बात से संतुष्ट थे कि गेंद ने ग्राउंड को टच कर दिया गया है और उन्होंने नॉट आउट का फैसला दिया।
रिकी पोंटिंग ने निर्णय को बताया कठिन
पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग का मानना है कि गेंद काफी पास थी और ऐसे में निर्णय लेना कठिन है। उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है कि आप ज्यादातर समय फील्डर की प्रतिक्रिया पर ध्यान दे सकते हैं।” “कुछ निश्चित समय होते हैं जब आप 100 प्रतिशत सकारात्मक होते हैं तो आपने इसे पकड़ लिया होता है, मुझे लगता है कि अगर वह वहां सकारात्मक होता, जो, तो उसने इसे सीधे ऊपर फेंक दिया होता।’
उन्होंने आगे कहा कि “वहां निर्णय लेना, क्या गेंद वास्तव में जमीन से ऊपर उछलकर उसके हाथ की हथेली में आ गई है या क्या यह उसकी उंगलियों के अंत से उछलकर उसके हाथ की हथेली में चली गई है। ये काफी कठिन है क्योंकि रूट काफी करीब थे।”
फैंस ने उठाए सवाल
अंपायर द्वारा लिए गए इस निर्णय से कुछ फैंस संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने ट्विटर पर इस पर रिएक्ट किया और इसे गलत बताया। एक ने तो इसे शुभमन गिल के कैच से भी जोड़ दिया। वहीं एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि ‘सही मायने में स्मिथ आउट होने चाहिए थे और रूट को सेलिब्रेट करना चाहिए था।’
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
7 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines