Ashes 2023: जो रूट पर चढ़ा था बैजबॉल का फितूर, जोश हेजलवुड ने बिखेर डालीं गिल्लियां, देखें वीडियो

Ashes 2023 Josh Hazlewood

Ashes 2023 Josh Hazlewood

नई दिल्ली: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में इंग्लिश खिलाड़ियों पर बैजबॉल यानी अग्रेसिव क्रिकेट का जमकर फितूर चढ़ा। जो रूट ने इसी अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की। उन्होंने महज 45 गेंदों में हाफ सेंचुरी ठोक डाली। हालांकि शतक की ओर बढ़ रहे रूट को 62वें ओवर में जोश हेजलवुड ने करारा झटका दे डाला।

विज्ञापन

पहली ही बॉल पर हो गए बोल्ड 

ये नजारा पहली ही बॉल पर देखने को मिला। हेजलवुड ने इस गेंद को थोड़ा नीचे पिच कराया। टप्पा पड़ने के बाद ये गेंद नीची रही और रूट को छकाते हुए स्टंप्स से जा टकराई। रूट इस बॉल पर बुरी तरह बीट हुए और उनकी गिल्लियां बिखर गईं। रूट हेजलवुड की इस शानदार गेंद पर आउट होने के बाद थोड़े निराश और हैरान नजर आए। आखिरकार उन्हें 95 गेंदों में 8 चौके-1 छक्का ठोक 84 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः खौफनाक जैक क्रॉली की तबाही देख हॉस्पिटल में झूम उठा ये क्रिकेटर

इंग्लैंड ने 70 ओवर में ठोके 377 रन 

फिलहाल इंग्लैंड ने 70 ओवर में 4 विकेट खोकर 377 रन बना लिए हैं। इंग्लिश टीम 60 रनों की लीड ले चुकी है। हैरी ब्रूक और कप्तान बेन स्टोक्स नाबाद हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड की टीम इस बैजबॉल की लय को कितना बरकरार रख पाती है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 317 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ