Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का आगाज 16 जून को हो गया। पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपनी बेजबॉल स्टाइल में बल्लेबाजी की। टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाए और इसके बाच अचानक अपनी पारी घोषित कर दी। टीम के इस निर्णय को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। हालांकि जॉनी बेयरस्टो ने इसे सही करार दिया।
इंग्लैंड की टीम को नहीं हुई कौई हैरानी- जॉनी बेयरस्टो
कप्तान बेन स्टोक्स द्वारा मैच के पहले ही दिन पारी घोषित करने के निर्णय पर जहां एक तरफ फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स तक हैरानी जता रहे हैं। वहीं टीम के खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो के मुताबिक ये उनके लिए कोई सरप्राइज नहीं था।
ये भी पढ़ेंः Video: फील्डर ने चीते की रफ्तार से दौड़कर लपका असंभव कैच, बेन स्टोक्स और दिनेश कार्तिक भी रह गए हैरान
स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “मुझे यकीन है कि बेन ने कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिन्होंने शायद कमेंटेटरों और कुछ लोगों को हैरान कर दिया है।यह हमारे लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं थी। आप सभी जानते होंगे कि किसी भी ओपनिंग जोड़ी के लिए 20 मिनट का स्लॉट कुछ ऐसा है जो बहुत अच्छा नहीं है।’
उन्होंने आगे कहा कि “यह एक निर्णय था जो बेन और ब्रेंडन [मैकुलम] ने गेंदबाजों के साथ मिलकर बनाया था। यह एक शॉट टू नथिंग है, है ना? आप चल सकते हैं और वहां एक अविश्वसनीय गेंद हो सकती है – एक ढीला शॉट हो सकता है।” या जो कुछ भी।’
मैच में ऐसा रहा पहला दिन
एशेज 2023 के पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी पहली पारी 393/8 के स्कोर पर घोषित की है।मेजबान टीम की ओर से जो रूट ने शानदार शतकीय पारी (118*) खेली है। उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 78 रन का योगदान दिया है। वहीं पहले दिन की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट गंवाए 14 रन बना लिए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines