Ashes 2023 ENG vs AUS: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एजबेस्टन में एशेज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर भले ही बल्ले से कुछ खास ना कर पाए हों लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
दरअसल ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर बतौर ओपनर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जारी बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने यह कारनामा किया। उन्होंने इस लिस्ट में भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सगवाग को पीछे छोड़ दिया है।
और पढ़िए – कवर ड्राइव खेलने जा रहे थे स्टीव स्मिथ, स्टूअर्ट ब्रॉड ने सीधी गेंद से दे दिया चकमा, देखें वीडियो
इस खास क्लब में शामिल हुए वॉर्नर
पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 36वां रन बनाते ही वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की। इसी के साथ वे एलिस्टर कुक, सुनील गावस्कर, ग्रीम स्मिथ और मेथ्यू हेडन के एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं। ये सभी खिलाड़ी टेस्ट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 क्लब में शामिल हैं।
Most runs as Test opener: टेस्ट में ओपनर के रुप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
एलिस्टर कुक- 11845
सुनील गावस्कर- 9607
ग्रैम स्मिथ- 9030
मैथ्यू हेडन- 8625
डेविड वॉर्नर- 8208*
वीरेंद्र सहवाग- 8207
मैच का लेखा-जोखा
मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाए। इसके जवाब में कंगारुओं ने अपनी पहली पारी में ख्वाजा के शतक के दम पर 386 रन बनाए और मेजबान टीम सिर्फ 7 रन की ही बढ़त हासिल कर पाई।
और पढ़िए – जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के बीच दिखेगी कांटे की टक्कर, देखें मैच प्रीव्यू और हेड टू हेड रिकॉर्ड
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने फिर तेजी से ही रन बनाए। हालांकि कई बल्लेबाज शॉट मारने के चक्कर में आउट हो गए और टीम सिर्फ 273 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। अब ऑस्ट्रेलिया के जीत के लिए 173 रनों की जरुरत है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
41 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines