Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे एशेज के दूसरे टेस्ट का आज आखिरी दिन है। मैच में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया ने पकड़ बना रखी है और वह जीत के बेहद करीब है। मैच के अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए जहां 6 विकेट चाहिए वहीं इंग्लैंड के लिए मुश्किल की घड़ी है। उसे जीत के लिए 257 रन बनाने हैं और मैच ड्रॉ कराने के लिए पूरे 90 ओवर बल्लेबाजी करना जरूरी है।
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में जीत के लिए मिले 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 114/4 का स्कोर बना लिया है।चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक क्रीज पर बेन स्टोक्स (29*) और बेन डकेट (50*) मौजूद हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने की शानदार बल्लेबाजी
मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पहली पारी में 416 रन बनाए। टीम की तरफ से स्टीव स्मिथ ने शतकीय पारी खेली। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने मात्र 325 रन बनाए।
कंगारुओं की गेंदबाजी में भी दिखा दमखम
इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मात्र 279 रन बनाए। टीम की तरफ से सिर्फ उस्मान ख्वाजा ही अर्धशतक जड़ पाए। इसके बाद इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रनों का लक्ष्य मिला जिसका पीछा करते हुए उन्होंने 4 विकेट गंवा दिए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
वैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
28 mins agoसिर्फ 3 मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर, अश्विन ने किया बड़ा दावा
51 mins agoटीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, ईशान किशन ने शुरू किया अभ्यास
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
1 hr agoप्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो ODI सीरीज में कौन लेगा जगह? ये 3 हैं दावेदार
1 hr agoईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा
1 hr agoऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
4 hrs agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines