Ashes 2023: ऑस्ट्रेलियाई अखबार ने स्टोक्स को बताया 'रोता हुआ बच्चा', इंग्लैंड के कप्तान ने दिया मजेदार जवाब

Ashes 2023 Ben Stokes crybaby

Ashes 2023: इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स की 155 रन की बेहतरीन पारी के बावजूद इंग्लैंड को दूसरे एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के पांचवे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो बॉल छोड़ने के बाद क्रीज से बाहर निकले तो ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने उन्हें आउट कर दिया।

बेयरस्टो के विकेट पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दिग्गज और फैंस तो एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर ही रहे हैं। साथ ही अब इसमें अखबारों ने भी भाग लेना शुरू कर दिया है। अंग्रेजी मीडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर क्रिकेट की भावना को खत्म करने का आरोप लगाया, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ज्यादा देर तक नहीं रुका और उचित खंडन के साथ वापस आ गया। अंग्रेजी और आस्ट्रेलियाई अखबारों की सुर्खियाँ देखने लायक थीं।

अखबार ने बेन स्टोक्स को बताया ‘क्रायबेबी’

तमाम पेपरों के बीद ऑस्ट्रेलिया के ‘द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन’ की हेडलाइन सबसे अलग थी क्योंकि इसमें इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को हार के बाद स्पिरिट ऑफ क्रिकेट का बहाना देने के लिए ‘क्रायबेबीज’ करार दिया गया।

अखबार का पहला पन्ना इंटरनेट पर वायरल हो गया और यह ट्विटर पर स्टोक्स तक पहुंच गया और इंग्लैंड के कप्तान ने तीखी प्रतिक्रिया दी। स्टोक्स ने अखबार की कतरन में अपने बगल में नई लाल गेंद की तस्वीर का जिक्र करते हुए लिखा, “यह निश्चित रूप से मैं नहीं हूं, मैंने कब से नई गेंद से गेंदबाजी की है।” स्टोक्स, जो बीच के ओवरों में इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी करते हैं, ने प्रकाशन पर कटाक्ष करते हुए इस तथ्य का उल्लेख किया कि वह नई गेंद से गेंदबाजी नहीं करते हैं।

और पढ़िए – हेडिंग्ले टेस्ट से बाहर हो सकता है दोहरा शतक जड़ने वाला इंग्लैंड का युवा खिलाड़ी, ब्रेंडन मैकुलम ने जताई चिंता

हेडिंग्ले में दोनों टीमों के बीच होगी भिड़ंत

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। अब दोनों ही टीमों के बीच हेंडिग्ले ओवल में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। जिसमें इंग्लैंड सीरीज में बने रहने के लिए उतरेगी और ऑस्ट्रेलिया इसे जीतने के लिए मैदान का रुख करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ