Ashes 2023: एशेज सीरीज 2023 के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला पूरे पांच दिन खेला गया। अंत में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से बाजी मारी। इस जीत के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने ऑस्ट्रेलिया को अपनी तूफानी बैटिंग से मुकाबला जिताने वाले कप्तान पैट कमिंस की तारीफ में बड़ी बात कही है।
नासिर हुसैन ने पैट कमिंस की कप्तानी पर कही बड़ी बात
नासिर हुसैन ने पैट कमिंस के कप्तानी की काफी तारीफ करते हुए कहा कि ‘पैट कमिंस की इस बात के लिए काफी आलोचना हुई कि उन्होंने डिफेंसिव फील्ड सेट लगाया। हालांकि इसके बावजूद वो दबाव में नहीं आए और खेल के आखिरी दिन जब 72 रनों की जरूरत थी तब उन्होंने इस अहम मौके पर काफी जबरदस्त बल्लेबाजी की।’
और पढ़िए – ICC Test Ranking में जो रूट बने नंबर 1 बल्लेबाज, ऋषभ पंत का अभी भी जलवा बरकरार
हारने पर कप्तानी पर उठता सवाल
नासिर हुसैन ने कहा कि ‘पैट कमिंस की टाइमिंग काफी लाजवाब रही। जब इंग्लैंड दबाव में आ गई तब जो रूट के खिलाफ उन्होंने वो छक्के लगाए। दबाव में वो काफी शांत रहे। अगर ऑस्ट्रेलिया हार गई होती तो हर कोई उनकी रणनीति पर सवाल उठा रहा होता कि उन्होंने काफी डिफेंसिव कप्तानी की।’
मैच का लेखा जोखा
अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहली पारी में 392 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 273 रन बनाए। फिर इंग्लैंड ने 273 रन बोर्ड पर लगाए और ऑस्ट्रेलिया को 281 रनों का टारगेट दिया था। ऑस्ट्रेलिया को आखिर दिन 174 रन बनाने थे। ऑस्ट्रेलिया ने खेल के आखिरी दिन 281 रनों के टार्गेट को 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
और पढ़िए – Cristiano Ronaldo ने 89वें मिनट में गोल दाग पुर्तगाल को दिलाई जीत, देखें वीडियो
कमिंस ने खेली कप्तानी पारी
281 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कंगारू टीम ने 227 रन तक 8 विकेट गंवा दिए थे। यहां से इंग्लैंड मैच में हावी हो गई थी। लेकिन कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन ने 9वें विकेट के लिए 55 रनों की अविजित साझेदारी कर कंगारू टीम को एक ऐतिहासिक जीत दिला दी। पैट कमिंस ने 73 गेंद पर नाबाद 44 रन बनाए और इस दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
23 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines