Euro Qualifiers 2023: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड पुरस्कार प्राप्त किया। रोनाल्डो दुनिया के पहले फुटबॉलर बने हैं जिन्होंने 200 इंटरनेशल मैच खेले हैं। अपने 200वें मैच में रोनाल्डो ने गोल कर अपनी टीम पुर्तगाल को जीत दिलाई। रोनाल्डो ने यूरो क्वालीफायर में आइसलैंड के खिलाफ विजयी गोल दागकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्‍न मनाया। पुर्तगाल ने यूरोपियन चैंपियनशिप क्‍वालीफाइंग मैच में आइसलैंड को 1-0 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोनाल्डो का 200वां मैच

38 वर्षीय रोनाल्डो ने पदार्पण के लगभग 20 साल बाद पुर्तगाल के लिए 200वां मैच खेला। किकऑफ से पहले उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया गया था। क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने दूसरे हाफ में विजयी गोल दागा। रोनाल्‍डो 200 अंतरराष्‍ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।

89वें में गोल दाग पुर्तगाल को दिलाई जीत

बता दें कि रोनाल्‍डो ने इस साल मार्च में कुवैत के फॉरवर्ड बादर अल-मुतावा के 196 अंतरराष्‍ट्रीय मैच खेलने के रिकॉर्ड को तोड़ा था। मैच के 89वें में रोनाल्‍डो ने गोनकालो इनाशियो के हेडर से मिले पास पर गेंद को जाली के अंदर भेदा। रफरी ने इसके बाद ऑफ साइड चेक करने के लिए वीएआर लिया इसके बाद गोल को कंफर्म किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

रोनाल्‍डो ने जीत के बाद कहा कि  मेरे लिए यह अविश्‍वसनीय उपलब्धि है। यह शानदार है। फिर विजयी गोल दागा, जो कि ज्‍यादा विशेष है। हम ज्‍यादा अच्‍छा नहीं खेले, लेकिन कभी फुटबॉल में ऐसा होता है। मगर हमने गोल दागा और मेरे विचार में हम इसके हकदार हैं। मैं बहुत खुश हूं कि 200 मैच खेले, लेकिन जीत ज्‍यादा विशेष है।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ