Arshdeep Singh Samreen Kaur Spotted Together: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर समरीन कौर के साथ देखा गया. ये मुकाबला गुरुवार, 25 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
‘हाथों में हाथ जरा दे दो’
अर्शदीप सिंह अपनी ट्रैवल जर्सी में हाथ में बैग और सामान लिए हुए दिखे. ये तेज गेंदबाज समरीन कौर का हाथ थामे हुए एयरपोर्ट से बाहर निकले. समरीन ने कैजुअल व्हाइट टॉप और जींस पहनी हुई थी, और आंखों पर धूप का चश्मा लगाया हुआ था. अब तक इनकी डेंटिंग की बातें चल रही थी, लेकिन अब लग रहा है कि नजदीकियां कंफर्म हो चुकी हैं.
कौन हैं समरीन कौर?
गौरतलब है कि समरीन कौर एक इंडियन एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो खास तौर से हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं. खास बात ये है कि इस सीजन की शुरुआत में जब पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच खेला था, तब भी उन्हें वानखेड़े स्टेडियम में देखा गया था.
यह भी पढ़ें- फ्लावर नहीं.. फायर है SRH की ये ‘मिस्ट्री गर्ल’, खूबसूरती से दिल पर करती है वार!
IPL 2026 में PBKS का जलवा
पंजाब किंग्स ने अपना पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 47 रनों से जीता था. फिलहाल वो इस लीग की इकलौती ऐसी टीम हैं जिसे अभी तक कोई हरा नहीं पाया है. पंजाब जबरदस्त फॉर्म में है और अब तक खेले गए 6 मैचों में 5 जीत और 11 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है.
यह भी पढ़ें- जो काम बुमराह और हेजलवुड न कर पाए, वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ इस ‘अनजान’ बॉलर ने कर दिखाया
अर्शदीप सिंह के आंकड़े
इस सीजन में अब तक अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. 6 मैचों में उन्होंने 35.33 की औसत और 9.63 की इकॉनमी रेट से कुल 6 विकेट लिए हैं. उन्हें उम्मीद होगी कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. पीबीकेएस अपनी शानदार और अजेय बढ़त को बनाए रखने की कोशिश में है. अब तक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए 8 मैचों में अर्शदीप ने 37.00 की औसत और 8.88 की इकॉनमी रेट से कुल 6 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 3/33 रहा है.
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
23 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
30 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines