हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

1 ओवर 13 गेंद…भारत के इस गेंदबाज के नाम दर्ज है शर्मनाक रिकॉर्ड, नाम सुन उड़ जाएंगे होश!

Most Balls bowled in Over: क्रिकेट में अगर आपको कोई बोले की किसी गेंदबाज ने एक ओवर पूरा करने के लिए 13 गेंदें फेंकी तो आप भी हैरान होंगे. ये रिकॉर्ड भारत के ही एक तेज गेंदबाज के नाम दर्ज है. कौन है ये गेंदबाज आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

Most Balls bowled in Over: क्रिकेट के खेल में एक ओवर 6 गेंदों का होता है लेकिन क्या आपने कभी सुना है एक ओवर में किसी गेंदबाज ने 13 गेंद फेंक डाली. ऐसा हो चुका है और ये शर्मनाक रिकॉर्ड भारत के एक गेंदबाज के नाम है. ये गेंदबाज भारतीय टी20 क्रिकेट का अहम हिस्सा है और मौजूदा समय में आईपीएल का हिस्सा है. आइए आपको भी बताते हैं कि कौन है ये भारतीय गेंदबाज जो कि एक ओवर में 13 गेंदें डालने का रिकॉर्ड बना चुका है. 

T20I इतिहास का सबसे बड़ा ओवर

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक ही ओवर में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकने का रिकॉर्ड अर्शदीप सिंह के नाम है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में वो अपनी लाइन लेंथ से बुरी तरह से भटके हुए नजर आए. उन्होंने एक ओवर में 7 वाइड गेंदें फेंकी तो वहीं 6 लीगल गेंद, ऐसे उनका ये ओवर 13 गेंदों का हुआ. इस ओवर में अर्शदीप से रन बचाने के चक्कर में 18 रन खर्च कर डाले. इतना बड़ा ओवर फेंकते ही अर्शदीप सिंह ने अफगानिस्तान के नवीन उल हक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी. नवीन भी  जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में 13 गेंदों का ओवर फेंक चुके हैं. 

गौतम गंभीर दिखे थे नाराज

अर्शदीप सिंह की ऐसी गेंदबाजी देख टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी अपना गुस्सा काबू में नहीं रख पाए थे. डगआउट में बैठे हुए वो काफी नाराज दिखे थे. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 54 रन खर्च किए थे और उन्हें एक भी सफलता नहीं मिल पाई थी. साउथ अफ्रीका ने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 213 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने के लिए उतरी तो टीम केवल 162 रन बनाकर ही आउ हो गई थी और टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- 40 साल की उम्र के बाद शतक जड़ इंटरनेशनल क्रिकेट में मचाया तहलका, लिस्ट में ये भारतीय दिग्गज भी शामिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola