Arshdeep Singh: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. भारत ने 2-1 की बढ़त बनाई हुई है. विंडीज की तरफ से अभी तक कड़ी चुनौती टीम इंडिया मिली है. दूसरे टी20 में तो वेस्टइंडीज ने 250 का स्कोर चेज कर दिया था. तीसरे टी20 में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की. उनकी बदौलत ही भारत ने अंतिम समय में मुकाबला जीता. अर्शदीप का टी20 करियर अभी तक बढ़िया रहा है. अब वो चौथे मुकाबले में इतिहास रचने उतरेंगे.
क्या अर्शदीप बना पाएंगे ऐतिहासिक रिकॉर्ड?
अर्शदीप सिंह ने 2022 में अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. आते ही उन्होंने धमाल मचाना शुरू कर दिया था. उन्होंने टीम इंडिया के लिए कई अहम मौकों पर विकेट दिलाए. बड़े टूर्नामेंट्स में भी उन्होंने खूब विकेट चटकाए. अर्शदीप अभी तक 97 मैचों में 144 विकेट ले चुके हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मुकाबला हैदराबाद में 14 अक्टूबर को होगा. अर्शदीप इस मैच में 6 विकेट लेकर 150 का आंकड़ा छू सकते हैं. इसी के साथ वो रिकॉर्ड भी कायम कर देंगे. वो टी20 इंटरनेशनल में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन सकते हैं. आज तक भारत का कोई भी खिलाड़ी इस मुकाम को हासिल नहीं कर पाया है. जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 100 मैचों में 126 विकेट लिए हैं. अर्शदीप उनसे बहुत आगे हैं. वैसे अर्शदीप पांचवें मैच में भी इस उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं.
तीसरे मैच में अर्शदीप ने किया कमाल
अर्शदीप सिंह पहले और दूसरे टी20 मैच में खास नहीं कर पाए थे. वो विंडीज के बल्लेबाजों को परेशान करने में नाकाम रहे. तीसरे टी20 में उन्होंने कमाल दिखाया. उन्होंने 4 ओवर में 44 रन देकर तीन अहम विकेट निकाले. शुरुआत में उन्होंने काफी कसी हुई गेंदबाजी की थी. विंडीज के कप्तान शाई होप ने पूरी सीरीज में खूब बवाल मचाया हुआ है. उन्होंने दूसरे टी20 में शतक भी लगाया. इससे पहले वनडे सीरीज में भी उन्होंने खूब रन बनाए. तीसरे टी20 में अर्शदीप ने उनकी विकेट लेकर टीम इंडिया की जबरदस्त वापसी कराई. इसके अलावा उन्होंने फॉर्म में चल रहे शेरफेन रदरफोर्ड और कीमो पॉल को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया.
अर्शदीप से अब चौथे टी20 में भी अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद जताई जा रही है. अगर उन्होंने विंडीज के ओपनर्स को जल्दी निपटा दिया तो फिर भारत के लिए जीत आसान हो सकती है. अर्शदीप बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं. तीसरे टी20 में उन्होंने एक शानदार सिक्स लगाकर सभी को हैरान कर दिया था.
ये भी पढ़ें: क्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने फ्यूचर को लेकर तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
40 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
49 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
1 hr agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines