Arjun Tendulkar: क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर लगातार निखरते जा रहे हैं। इस साल मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल डेब्यू करने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने 4 मैचों में 3 विकेट चटकाए थे। अब वे एक बार फिर गदर मचाते नजर आ रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अर्जुन ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक गोवा की ओर से 6 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 10 विकेट निकाले हैं। रांची में 16 अक्टूबर को उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी का आगाज किया। आंध्र प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 46 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
किफायती गेंदबाजी की
इसके बाद मणिपुर के खिलाफ 27 रन देकर 2 विकेट झटके। हालांकि तीसरे मैच में गुजरात के खिलाफ उन्होंने ज्यादा रन लुटाए, लेकिन 2 विकेट भी लिए। उन्होंने इस मैच में 57 रन दिए। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अर्जुन ने किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में महज 17 रन दिए।
इसके बाद रेलवेज के खिलाफ एक बार फिर अर्जुन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 50 रन देकर 2 विकेट झटके। इस मैच में उन्होंने 17 रन भी बनाए। जबकि पंजाब के खिलाफ 25 अक्टूबर को खेले गए मैच में अर्जुन ने 31 रन देकर 1 विकेट निकाला। गोवा का अगला मुकाबला सौराष्ट्र के खिलाफ 27 अक्टूबर को होगा। इसमें एक बार फिर अर्जुन का प्रदर्शन देखने लायक होगा। इससे पहले अर्जुन ने लिस्ट ए मैचों में भी शानदार प्रदर्शन किया था। वह देवधर ट्रॉफी में साउथ जोन की ओर से खेले थे।
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: क्या सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई इंग्लैंड? श्रीलंका की जीत से रोचक हुई अंतिम-4 की जंग
अब तक किया शानदार प्रदर्शन
ओवरऑल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अब तक फर्स्ट क्लास के 7 मैचों में 12 विकेट, लिस्ट ए के 9 मैचों में 11 और टी-20 के 19 मैचों में 25 विकेट निकाले हैं। जबकि बल्लेबाजी की बात की जाए तो फर्स्ट क्लास के 7 मैचों में 223, लिस्ट ए के 9 मैचों में 25 और टी-20 के 19 मैचों में 51 रन बनाए हैं। बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर को कभी स्टार किड कहकर ट्रोल किया जाता था, हालांकि अब उनकी प्रतिभा लगातार निखर रही है।
संबंधित खबरें
बारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
12 mins agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
2 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
13 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines