Arjun Tendulkar Returned Ground: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन हाल ही में शादी के बंधन में बंधे. सचिन भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं. सचिन के बेटे भी उनकी तरह ही क्रिकेटर हैं. अभी तक अर्जुन को उतनी सफलता नहीं मिली है लेकिन वो लगातार मेहनत कर रहे हैं. IPL 2026 से कुछ हफ्ते पहले अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक से शादी की. बता दें कि मैच के एक दिन बाद ही अर्जुन क्रिकेट के मैदान पर उतर गए.
शादी के एक दिन बाद मैदान पर उतरे अर्जुन
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च को शादी की है और इसके अगले ही दिन वो क्रिकेट के मैदान पर भी उतर चुके हैं. अर्जुन डीवाई पाटिल स्टेडियम मे खेलने के लिए पहुंचे. उन्होंने टी20 कप के सेमीफाइनल मैच में हिस्सा लिया. ब्लू टीम की तरफ से खेलते हुए वो मुंबई कस्टम के खिलाफ मैदान पर उतरे. इस मैच मे उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वो 14 गेंदों मे केवल 9 रन ही बना पाए. बता दें कि अर्जुन ने शादी के बीच भी क्रिकेट नहीं छोड़ा और लगातार मैदान पर अपना जलवा बिखेरा.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ाएंगे न्यूजीलैंड के ये 5 खिलाड़ी! T20 World Cup फाइनल में रहना होगा सावधान
अर्जुन की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े सेलेब्रिटी
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी साउथ मुंबई के द सेंट रेगिस होटल में हुई थी. उनकी शादी में क्रिकेट ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड जगत के बड़े-बड़े सितारे पहुंचे. बता दें कि एमएस धोनी, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, जहीर खान, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, इरफान पठान, आकाश चोपड़ा, पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर जैसे बड़े खिलाड़ी शादी में आए थे.
बॉलीवुड सितारों की बात करें, तो अमिताभ बच्चन, जाया बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और आमिर खान भी अर्जुन को आशीर्वाद देने पहुंचे थे. शादी के बाद अब अर्जुन का फोकस अब क्रिकेट पर है. IPL 2026 में वो लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. देखना होगा कि इस साल उनका प्रदर्शन कैसा रहता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा को मिला ‘गुरुमंत्र’, भारतीय दिग्गज की सलाह के बाद होगी चौके-छक्कों की बारिश!
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
5 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines