Mumbai T20 League: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल खत्म होने के बाद भी शानदार प्रदर्शन जारी है. मुंबई टी20 लीग में ‘एआरसीएस अंधेरी’ की तरफ से खेलते हुए उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर टीम को जीत दिलाई है. उन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर की टीम मुंबई फाल्कन्स के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया. इसके बाद जब बारी बल्लेबाजी की आई तो उन्होंने बेहतरीन छक्का जड़ टीम को जीत दिलाई. मुंबई फाल्कन्स की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी और 20 ओवरों में टीम ने 126 रन बनाए. इसके बाद एआरसीएस अंधेरी ने महज 14 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली.
अर्जुन तेंदुलकर का दमदार प्रदर्शन
मुंबई टी20 लीग में कल एआरसीएस अंधेरी और मुंबई फाल्कन्स की टीम के बीच मुकाबला देखने को मिला. इस लो स्कोरिंग मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए टीम के लिए 3 ओवर फेंके, जिसमें उन्होंने बेहद ही किफायती बॉलिंग करते हुए 3 ओवर में एक विकेट हासिल किया. इस दौरान उन्होंने 21 रन दिए. इसके बाद जब बारी बल्लेबाजी की आई तो उन्होंने 2 गेंद खेलते हुए 7 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए वो पारी के अंत में उतरे और उन्होंने छक्का जड़ टीम को जीत दिलाई. अर्जुन तेंदुलकर ने लखनऊ के लिए इस सीजन केवल एक ही मैच खेला था जिसमें उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था.
इस मैच में बड़े सितारे हुए फ्लॉप
ये मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला गया. मुंबई फाल्कन्स की टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में थी. मुंबई फाल्कन्स की बल्लेबाजी इस मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रही. कप्तान अय्यर इस मैच में महज सिर्फ 5 रन ही बना पाए. विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे ने अर्धशतक जड़ टीम की पारी को संभालने का प्रयास किया लेकिन टीम 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई. अंधेरी के लिए इस मैच में कप्तान शिवम दुबे का जलवा देखने को मिला. उन्होंने 3 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़िए- टीम इंडिया में ओपनिंग को लेकर होगी ‘मारामारी’, सिलेक्टर्स भी पकड़ लेंगे माथा, खतरे में संजू-अभिषेक की जगह
संबंधित खबरें
चार साल में बदल गया भारत का स्क्वाड, पिछले दौरे के 9 खिलाड़ी टीम से बाहर
6 hrs agoप्रज्ञान ओझा को चीफ सिलेक्टर बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी? जानें सालाना कमाई
7 hrs agoWPL Auction: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 5 टीमों के पास सिर्फ 27 जगह खाली
8 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार आगाज, पहले दिन जीते 11 मेडल
8 hrs agoन्यूजीलैंड की धरती में सबसे बड़ी T20I पारी खेलने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज
8 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते हैं छक्कों की बारिश
9 hrs agoODI Tri-Series: पहले जिम्बाब्वे ने हराया, फिर ICC ने दी सजा
10 hrs agoIND vs NZ: कोहली और बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास
10 hrs agoकोहली का न्यूजीलैंड में अधूरा है ये सपना, आज तक नहीं कर सके ऐसा कारनामा
10 hrs agoप्रज्ञान ओझा और गौतम गंभीर की जोड़ी अब लेगी टीम इंडिया के बड़े फैसले
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines