Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी प्रतिभा साबित करते नजर आ रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अब तक उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरीं, वहीं शुक्रवार को उन्होंने अपने बल्ले से दम दिखाया। अर्जुन ने गोवा की ओर से खेलते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की।
2 चौके-3 छक्के ठोक कुल 47 रन कूटे
छठे नंबर पर उतरे अर्जुन ने 36 गेंदों में 2 चौके-3 छक्के ठोक कुल 47 रन कूटे। हालांकि वे अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने गोवा को अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया। अर्जुन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पर इंग्लैंड की क्रिकेटर डेनियल वायट ने ‘Boom’ लिखकर रिएक्ट किया है।
बता दें कि अर्जुन के साथ इंग्लैंड में लंच पर गईं डेनियल वायट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। कयास लगाए जाने लगे कि वे डेट पर गई हैं। हालांकि बाद में ये महज अफवाह निकलीं। वायट ने मार्च 2023 में अपनी गर्लफ्रैंड जॉर्जी हॉज के साथ शादी कर ली है।
Arjun Tendulkar hit 3 sixes Danni Wyatt reacts
गेंदबाजी में साबित हुए महंगे
मैच की बात करें तो अर्जुन के 47, सुयश प्रभुदेसाई के 45 और ईशान गेडकर के 40 रनों की बदौलत गोवा ने 5 विकेट खोकर 161 रन बनाए। हालांकि गोवा की टीम इस लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी। सौराष्ट्र ने ये मैच 4 विकेट से जीत लिया। अर्जुन गेंदबाजी में थोड़े महंगे साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट निकाला। सौराष्ट्र की ओर से हार्विक देसाई ने 61 और समर्थ व्यास ने 44 रनों की पारी खेलकर टीम को शानदार जीत दिलाई। बता दें कि अर्जुन अब तक गेंदबाजी में 11 विकेट चटका चुके हैं।
ये भी पढ़ें: PAK vs SA: क्या अंपायर ने Rassie van der Dussen को भी दिया गलत आउट? बड़े मुकाबले में फैसले पर उठे सवाल
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
19 mins agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
24 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
49 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
1 hr agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
1 hr agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
2 hrs agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines