PAK vs SA: क्या अंपायर ने Rassie van der Dussen को भी दिया गलत आउट? बड़े मुकाबले में फैसले पर उठे सवाल

Rassie van der Dussen LBW PAK vs SA: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के लिहाज से ‘करो या मरो’ के मुकाबले में अंपायरिंग पर खूब सवाल उठे।

PAK vs SA: Rassie van der Dussen LBW Decision raised Questions on Umpire

PAK vs SA: Rassie van der Dussen LBW Decision raised Questions on Umpire

Rassie van der Dussen LBW PAK vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान की टीम को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के लिहाज से ‘करो या मरो’ के मुकाबले में अंपायरिंग पर खूब सवाल उठे। न केवल तबरेज शम्सी के लिए एलबीडब्ल्यू डिसिजन, बल्कि साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज रेसी वैन डेर डूसेन को भी विवादित तरीके से आउट करार दे दिया गया।

विज्ञापन

उसामा मीर ने बनाया शिकार

शाम को ये नाटकीय मोड़ उस वक्त आया, जब कनकशन रिप्लेसमेंट के तौर पर उसामा मीर गेंदबाजी करने आए। 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मीर ने डूसेन को गुगली में फंसा लिया। ये बॉल पैड्स को छूते हुए बाहर निकल गई। इसके बाद जब अपील कर की गई तो ऑन-फील्ड अंपायर पॉल रिफेल ने तुरंत उंगली उठा दी। फिर जब रिव्यू लिया गया तो दिखा कि बॉल की पिचिंग इन लाइन थी, जबकि इम्पेक्ट अंपायर्स और विकेट मिसिंग था। लेकिन चूंकि अंपायर पहले ही इसे आउट दे चुके थे तो थर्ड अंपायर ने इसे आउट करार दे दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

नंबर तीन पर उतरे डूसेन ने एडेन मार्करम के साथ 54 रन की साझेदारी की थी। उनके आउट होने के बाद टीम की लय बिगड़ गई और थोड़ी-थोड़ी देर में विकेट गिरते रहे। यदि अंत में केशव महाराज और तबरेज शम्सी के बीच सूझबूझ के साथ विवादित फैसले नहीं होते तो पाकिस्तान ये मैच निकाल ले जाती। हालांकि ऐसा नहीं हो सका।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ