News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
क्रिकेट में वैसे तो हर दिन बनते और टूटते रहते है लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी होते है। जो सालों साल याद किए जाते है। ऐसा ही एक विश्व रिकॉर्ड अर्जेंटीनी की महिला क्रिकेट टीम ने बनाया है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्जेंटीना की महिला क्रिकेट टीम ने सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह रिकॉर्ड अर्जेंटीना ने चिली टीम के खिलाफ हासिल किया है। जो अब इतिहास में दर्ज हो गया है।
अर्जेंटीना की महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को पहले टी20 मैच में चिली पर शानदार जीत हासिल कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। अर्जेंटीना ने केवल 20 ओवरों में एक विकेट खोकर 427 रनों का ऐतिहासिक स्कोर बनाया। जिसमें टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों लूसिया टेलर (169) और अल्बर्टिना गैलन (145) रन बनाकर पहले विकेट के लिए 350 रनों की साझेदारी की। इसके बाद गेंदबाजी करते हुए अर्जेंटीना ने चिली को सिर्फ 63 रनों पर समेट दिया और 364 रनों से जीत हासिल की। यह मैच आने वाले वर्षों तक याद रखा जाएगा क्योंकि यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: विराट कोहली ने क्यों किया अनुष्का की तरफ इशारा..’तुम घर जाओ’, अब वीडियो हो रहा वायरल
अर्जेंटीना ने इस मैच में टीम के सर्वोच्च स्कोर के अलावा एक ही ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। मैच के दौरान चिली की फ्लोरेंसिया मार्टिनेज ने सिर्फ एक ओवर में 52 रन लुटा डाले। इस दौरान उन्होंने 17 नो-बॉल भी डाली। ये किसी भी गेंदबाज द्वारा एक ही ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का खराब रिकॉर्ड है जो अब फ्लोरेंसिया मार्टिनेज के नाम हो चुका है।
आपको बता दें, अर्जेंटीना से पहले ये कारनामा टी20 इंटरनेशनल में बहरीन महिला टीम ने करके दिखाया था। बहरीन ने सऊदी अरब के खिलाफ साल 2022 में खेले गए एक मैच के दौरान 20 ओवर एक विकेट के नुकसान पर 318 रन बनाए थे। अब अर्जेंटीना ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस लिस्ट में तीसरा नाम टीम युगांडा टीम का आता है, जिसने जून 2019 में माली के खिलाफ खेले गए एक मैच में एक विकेट खोकर 314 रन बनाए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।