अर्जेंटीना महिला क्रिकेट टीम और चिली टीम के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला गया। इस मैच में ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड बने जो शायद ही कोई सोच सकता था और जो आजतक किसी टीम ने नहीं बनाए हैं। मैच में दर्शकों को चौके-छक्कों से खूब मनोरंजन हुआ। अर्जेंटीना की बल्लेबाजों ने चिली गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और कई सारे रिकॉर्ड इतिहास में दर्ज कराए, लेकिन चिली की गेंदबाज के नाम भी एक ऐसा रिकॉर्ड हुआ जिसको दुनिया का कोई भी गेंदबाज अपने नाम नहीं कराना चाहेगा।
गेंदबाज फ्लोरेंसिया मार्टिनेज के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
मैच के दौरान चिली की गेंदबाज फ्लोरेंसिया मार्टिनेज ने जमकर रन लुटाए। उन्होंने एक ही ओवर में 52 रन दे डाले। अपने इस ओवर में उन्होंने 17 नो बॉल डाली। आजतक इतने रन एक ओवर में दुनिया के किसी भी गेंदबाज ने नहीं दिए थे, लेकिन अब ये शर्मनाक रिकॉर्ड चिली की गेंदबाज फ्लोरेंसिया मार्टिनेज के नाम हो गया है। आपकों बता दें, ज्यादा अतिरिक्त गेंद डालने के चलते चिली की टीम ने 20 ओवर के मैच में 30 ओवर गेंदबाजी की।
ये भी पढें:- अर्जेंटीना का टी20 क्रिकेट में बड़ा कारनामा, 20 ओवर में ठोक डाले 427 रन..एक ओवर में बने 52 रन
अर्जेंटीना ने बनाए ढेर सारे रिकॉर्ड
बता दें, इस मैच में अर्जेंटीना महिला क्रिकेट टीम ने ढेर सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन से लेकर पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी तक तमाम रिकॉर्ड अर्जेंटीना ने बनाए है।
1. पहले विकेट के लिए 350 रनों की साझेदारी
2. एक पारी में 57 चौके, छक्का एक भी नहीं
3. 364 रनों से दर्ज की जीत
4. चिली को 63 रनों पर किया ऑलआउट
5. अर्जेंटीना ने एक विकेट पर बनाए 427 रन
ओपनर बल्लेबाजों का बड़ा कारनामा
अर्जेंटीना की दोनों सलामी बल्लेबाजों ने इस मैच में शतक लगाए। लूसिया टेलर ने 84 गेंद में 27 चौकों की मदद से 169 रन बनाए। वहीं, टेलर की जोड़ीदार अल्बर्टिना गैलन ने 84 गेंद में 23 चौकों की मदद से नाबाद 145 रनों की पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों ने 16.5 ओवर में 350 रनों की साझेदारी कर डाली थी।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines