हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, दिल्ली के खिलाफ खोल दिया मोर्चा

Anvay Dravid: भारतीय अंडर-19 टीम के लिए हाल ही में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने भाग लिया था. अब वह कर्नाटक की ओर से अंडर-19 टूर्नामेंट में खेल रहे हैं. उन्होंने दिल्ली के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम रोल निभाया.

विज्ञापन
Anvay Dravid: Image Source: AI

Anvay Dravid: राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ इन दिनों अंडर-19 क्रिकेट खेल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने भारत के लिए अंडर-19 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ खेला था. हालांकि इस सीरीज में अन्वय का बल्ला नहीं चला था. अब अन्वय ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. उन्होंने कर्नाटक के लिए खेलते हुए तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम किरदार प्ले किया. इस मैच में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने दिल्ली की कप्तानी की थी. हालांकि उनका बल्ला खामोश रहा. लेकिन द्रविड़ के बेट ने मोर्चा खोल दिया.

अन्वय द्रविड़ ने मचाया तहलका

अन्वय द्रविड़ ने कर्नाटक अंडर 19 के लिए दिल्ली अंडर-19 टीम के गेंदबाजों की हवा निकाल दी. उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने 41 गेंदों में 85 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान अन्वय ने 5 छक्के जड़े. द्रविड़ के अलावा नितिन आर्या और ध्रुव कृष्णन ने शतकीय पारी खेली और कर्नाटक का स्कोर 49 ओवर में 418 रन तक पहुंचाया.

दिल्ली को मिली करारी शिकस्त

419 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी दिल्ली के सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने टीम को धीमी शुरुआत दिलाई. उन्होंने 35 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली और आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके लगाए. उनके बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकला. दिल्ली की टीम 41.1 ओवर में ही 220 रनों पर सिमट गई. इस तरह कर्नाटक ने 198 रनों से मुकाबला जीत लिया. आर्यवीर सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से भाग लिया था. हालांकि इस सीरीज में उनका भी बल्ला नहीं चला था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ नहीं चला था बल्ला

भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से अन्वय ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ खासा कमाल नहीं किया था. उन्होंने पहले मैच में 38 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा दूसरे मैच में उन्होंने 9 रन बनाए थे. हालांकि इस सीरीज से पहले उन्होंने श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ 87 रनों की शानदार पारी खेली थी. अन्वय के बड़े भाई समित द्रविड़ भी कर्नाटक के लिए जूनियर लेवल पर क्रिकेट खेल चुके हैं. उन्होंने कर्नाटक में होने वाली महाराजा कप में भी हिस्सा लिया था. इस टूर्नामेंट में उन्होंने कई शानदार पारियां खेली थीं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने फ्यूचर को लेकर तोड़ी चुप्पी

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola