Virat Kohli- Anushka Sharma Dance Viral Video: आरसीबी का कामयाब आईपीएल 2026 कैंपेन यादगार सेलिब्रेशन में बदल गया. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो जल्द ही ऑनलाइन फैंस का फेवरेट बन गया. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस पर 5 विकेट से जीत के साथ लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीतने के बाद, इस कपल को मैच के बाद के जश्न का लुत्फ उठाते देखा गया.
‘विरुष्का’ का सेलिब्रेशन
जैसे ही खिलाड़ी, कोच, सपोर्ट स्टाफ और फैमिली मेंबर्स जश्न के लिए एकसाथ जमा हुए, तब विराट और अनुष्का ने एक साथ कई खुशी के पल बिताए. आरीसीबी की तरफ से जारी फुटेज में इस कपल को आफ्टर-पार्टी के दौरान डांस करते हुए दिखाया गया, जो टीम की इस नई अचीवमेंट को लेकर एक्साइटमेंट को बयां करता है.
दिनेश कार्तिक भी जश्न में डूबे
वीडियो में विराट को कोचिंग ग्रुप के मेंबर्स, जिसमें बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक भी शामिल थे, के साथ जश्न मनाते हुए भी दिखाया गया. खुशी भरे माहौल ने इस जीत के अहमियत को बयां किया, जो फ्रेंचाइजी के इतिहास में एक और मील का पत्थर साबित हुई.
यह भी पढ़ें- IPL Final से लौटते वक्त गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, जानिए खिलाड़ियों का क्या हुआ
आरसीबी की बैक-टू-बैक कामयाबी
आरसीबी की इस नई जीत ने उसे उन चुनिंदा टीमों के ग्रुप में शामिल कर दिया, जिन्होंने कामयाबी के साख अपने आईपीएल खिताब को डिफेंड किया है. कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में, टीम ने पहले गुजरात टाइटंस को 155/8 पर रोक दिया और फिर 2 ओवर बाकी रहते ही आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया.
वायरल हुआ डांस वीडियो
जहां एक तरफ चैंपियनशिप के नतीजों ने क्रिकेट की चर्चाओं में धूम मचा दी, वहीं दूसरी तरफ कई फैंस विराट और अनुष्का के जश्न को देखकर भी उतने ही खुश हो गए. उनका डांस और आपसी बातचीत उस शाम के सबसे ज्यादा शेयर किए जाने वाले पलों में से एक बन गई.
यह भी पढ़ें- विराट के 50 लगाते ही कैमरे में कैद हुआ अनुष्का शर्मा का रिएक्शन, Video में देखें एक्ट्रेस ने कैसे किया सेलिब्रेट
टी-शर्ट के जरिए विराट का मैसेज
विराट की टी-शर्ट ने भी सबका ध्यान खींचा. उन्होंने एक ऐसी टी-शर्ट पहनी हुई थी जिस पर ये मैंसेज लिखा था, ‘एक बार अच्छा लगा, हमने 2 बार किया’ (One Felt Nice, We Did Twice), जो आरसीबी की लगातार 2 चैंपियनशिप विक्ट्री की तरफ इशारा करता था.
यह भी पढ़ें- IPL 2026 की ट्रॉफी जीतते ही हिस्ट्री बुक में शामिल हुए रजत पाटीदार, RCB कप्तान के नाम हुए ये सारे रिकॉर्ड्स
अनुष्का ने शेयर की स्टोरी
फाइनल के बाद अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने वो टी-शर्ट पहनी हुई थी, और इसके साथ ही उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी लगाया. इससे पहले, जब आरसीबी ने खिताब अपने नाम किया था, तब अनुष्का ने वीआईपी सेक्शन से बड़े एक्साइटमेंट के साथ तालियां बजाई थीं; वहीं विराट ने मैदान से उनकी ओर ‘फ्लाइंग किस’ भेजकर इसका जवाब दिया था.
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines