Anshul Kamboj Conceded 8 Sixes In An Innings: अंशुल कंबोज इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, लेकिन शुक्रवार (15 मई) को, इस साल के आईपीएल एडिशन के अपनी टीम के 12वें लीग मैच के दौरान, उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में सिर्फ दूसरे ऐसे गेंदबाज बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया, जिसने एक ही पारी में 8 छक्के दिए हों.

इन ओवर्स में लगे 4-4 छक्के

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अंशुल कंबोज को मिचेल मार्श ने उनके दूसरे और लखनऊ सुपरजायंट्स के मैच के 5वें ओवर की पहली 4 गेंदों पर लगातार 4 छक्के मारे. और उन्होंने अपने तीसरे और एलएसजी के 17वें ओवर की पहली 4 गेंदों पर लगातार 4 छक्के लुटाए.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- आकाश सिंह की पर्ची के जवाब में कार्तिक शर्मा का शांत सेलिब्रेशन, Viral Videos में देखें दोनों के जश्न का अंदाज

---विज्ञापन---



15 मई को अंशुल कंबोज का पूरा स्पेल

अंशुल कंबोज का ओवरLSG का ओवरस्ट्राइक पर बल्लेबाजरन बनेLSG का स्कोर
0.12.1जोश इंग्लिस424/0
0.22.2जोश इंग्लिस327/0
0.32.3मिचेल मार्श431/0
0.42.4मिचेल मार्श031/0
0.52.5मिचेल मार्श031/0
0.62.6मिचेल मार्श031/0
1.14.1मिचेल मार्श645/0
1.24.2मिचेल मार्श651/0
1.34.3मिचेल मार्श657/0
1.44.4मिचेल मार्श663/0
1.54.5मिचेल मार्श063/0
1.64.6मिचेल मार्श467/0
2.116.1निकोलस पूरन6170/3
2.216.2निकोलस पूरन6176/3
2.316.3निकोलस पूरन6182/3
2.416.4निकोलस पूरन6188/3


यश दयाल भी लिस्ट में शामिल

अंशुल कंबोज से पहले, यश दयाल भी एक पारी में 8 छक्के लुटा चुके थे. दयाल को 9 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के मैच के दौरान गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए 8 छक्के खाने पड़े थे.

---विज्ञापन---

गेंदबाज़टीमछक्केविरोधी टीमवेन्यूतारीख
यश दयालगुजरात टाइटंस8कोलकाता नाइट राइडर्सअहमदाबाद9 अप्रैल, 2023
अंशुल कंबोजचेन्नई सुपर किंग्स8लखनऊ सुपर जायंट्सलखनऊ15 मई, 2026

कंबोज ने 63 रन लुटाए

अंशुल कंबोज ने बीते शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुल 2.4 ओवर गेंदबाजी की और 63 रन लुटाए. उन्होंने 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 गेंदें फेंकीं और उनमें से 11 गेंदों पर चौके या छक्के लगे. अगर वो किफायती गेंदबाजी करते तो मैच का रुख पटल सकता था.

---विज्ञापन---

वाशिंगटन सुंदर उनसे पीछे

क्रिकबज के मुताबिक, आईपीएल में कम से कम 2 ओवर के 13059 स्पेल में से बाउंड्री देने के मामले में सिर्फ वाशिंगटन सुंदर (2024 में DC के खिलाफ 2 ओवर में 1/46) का स्पेल ही उनसे ऊपर है: 12 गेंदों में 10 बाउंड्री (83.33%). 15 मई को एलएसजी के खिलाफ अंशुल का बाउंड्री पर्सेंटेज 68.75 था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- यंग क्रिकेटर को दी हुई सलाह खुद विराट को पड़ गई भारी, लेकिन ‘किंग कोहली’ ने दिखाया बड़ा दिल


IPL की एक पारी में सबसे खराब इकॉनमी (न्यूनतम 2 ओवर)

गेंदबाजटीमओवररन लुटेइकोनॉमी रेटविरोधी टीममैदानतारीख
अंशुल कंबोजCSK2.46323.62LSGलखनऊ15 मई, 2026
वाशिंगटन सुंदरSRH2.04623.00DCदिल्ली20 अप्रैल, 2024
अली मुर्तजाPWI2.04522.50RCBबेंगलुरु23 अप्रैल, 2013
खलील अहमदCSK3.06521.66RCBबेंगलुरु3 मई, 2025
आवेश खानRR2.04221.00DCदिल्ली7 मई, 2024
अश्वनी कुमारMI2.04221.00CSKमुंबई (WS)20 अप्रैल, 2025
अरशद खानGT2.04221.00CSKअहमदाबाद25 मई, 2025