हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कोलकाता नाइट राइडर्स का एक और भारतीय तेज गेंदबाज हुआ चोटिल, कम नहीं हो रही टीम की मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 को शुरू होने में अब सिर्फ 7 दिनों का ही समय बचा है. ऐसे में सभी फ्रेंचाइजियों अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है. इस बीच कुछ टीमों खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का नाम भी शामिल है.

विज्ञापन
Kolkata Knight Riders

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले ही बहुत ज्यादा मुश्किलों में घिर गई है. टीम के स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है. मुस्तफिजुर रहमान इस लीग से बाहर हो चुके हैं. वहीं हर्षित राणा भी इंजरी के कारण पूरे लीग से बाहर हो चुके हैं. मथीशा पथिराना भी चोट के कारण शुरुआती मैचों में नहीं खेलने वाले हैं. अब फ्रेंचाइजी का एक और भारतीय तेज गेंदबाज चोटिल हो गया है. जिसके कारण ही वो पूरी लीग से बाहर हो सकता है. 

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को लगा बड़ा झटका 

क्रिकबज की रिपोर्ट्स के अनुसार अब केकेआर के तेज गेंदबाज आकाशदीप भी इंजर्ड हो गए हैं. उनकी इंजरी ने फ्रेंचाइजी को बड़ी मुश्किल में डाल दिया है. आकाशदीप पूरे सीजन से ही अब लगभग बाहर हो चुके हैं. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की गेंदबाजी बहुत ज्यादा कमजोर हो गई है. तेज गेंदबाजी में अब वैभव अरोड़ा अकेले पड़ते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि हर्षित राणा के बाद आकाशदीप की इंजरी के बाद टीम अब मजबूर हो गई है. ऐसे में उमरान मलिक को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. इस टीम के पास कार्तिक त्यागी का भी विकल्प नजर आ रहा है. हालांकि इन सभी गेंदबाजों के पास बड़े मैचों का बहुत ज्यादा अनुभव नहीं है. 

ये भी पढ़ें: T20I में 15 साल की खिलाड़ी ने रचा इतिहास, डेब्यू मैच में ही शतक ठोक तोड़ डाले 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन

फ्रेंचाइजी के पास नहीं हैं ज्यादा विकल्प 

मुस्तफिजुर रहमान को रिप्लेस करने के लिए फ्रेंचाइजी ने ब्लेसिंग मुज़ारबानी को बुलाया. वहीं हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के लिए टीम अभी ट्रायल चल रहा है. अब उन्हें आकाशदीप के रिप्लेसमेंट की भी तलाश करनी पड़ेगी. सभी फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज पहले से ही आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में बिक चुके हैं. ऐसे में केकेआर की टीम मैनेजमेंट और कप्तान अजिंक्य रहाणे के पास बहुत अच्छे विकल्प नहीं बचे हुए हैं. केकेआर की टीम पिछले सीजन में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी. ऐसे में इस बार भी टीम बड़ी मुश्किलों में है.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद कैसा होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? इन देशों के खिलाफ खेलेंगे सीरीज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola