हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'Animal' के रूप में दिखे MI के खिलाड़ी, रणबीर कपूर की जगह रोहित शर्मा को देख चौंके फैंस; Video हुआ वायरल

Mumbai Indians Players ‘Animal’ Look: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल का फीवर हर किसी पर चढ़ा है। इसी बीच मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Animal Film Ranbir Kapoor Bobby Deol Mumbai Indians Players Rohit Sharma Sachin Tendulkar Suryakumar Yadav Looks Viral Video (Image Credit- News 24)

Mumbai Indians Players ‘Animal’ Look: बॉलीवुड की दुनिया में जहां रणबीर कपूर स्टारर एनिमल फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है। वहीं इस फिल्म में रणबीर के लुक्स पर भी काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म में उनके कई अलग लुक्स देखने को मिले हैं जो काफी चर्चा में हैं। AI के इस दौर में जहां कहीं भी किसी का चेहरा फिट कर दिया जाता है। उसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी Animal फिल्म वाले लुक्स में नजर आए हैं।

रोहित, सूर्या और सचिन के लुक ने लूटी महफिल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एडिटेड वीडियो में सूर्यकुमार यादव रणबीर कपूर के खून वाले लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा बियर्ड लुक में काफी बेहतरीन लग रहे हैं। इसके अलावा बॉबी डेओल का एक लुक नजर आया था जिसमें उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं। इस एडिटेड वीडियो में सचिन तेंदुलकर को लगाया गया है। यह सोशल मीडिया का एडिटेड वीडियो है जो काफी वायरल हो रहा है। एनिमल फिल्म का ट्रेलर जो था उसे सीधा-सीधा मुबई इंडियंस के खिलाड़ियों के रूप में एडिट किया गया है।

यह भी पढ़ें:- क्या रोहित शर्मा हैं खराब कप्तान? गौतम गंभीर का बयान कर देगा सब कुछ साफ

विज्ञापन

https://twitter.com/Ranbirkapur_/status/1733420402486223342

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह एक फैनमेड वीडियो है। इसको किसी ऑफिशियल प्लेटफॉर्म से नहीं जारी किया गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह जमकर वायरल हो रहा है। इस पर फैंस की भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग इस पर एडिट करने वाले की कला को सराह रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग ईशान किशन के लुक को पसंद कर रहे हैं। कुछ रोहित शर्मा के लुक की भी प्रशंसा कर रहे हैं। हालांकि, यह वायरल वीडियो है तो इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता कब तक है।

विज्ञापन

(नोट:- यह खबर वायरल वीडियो पर आधारित है, सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग है वीडियो।)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola