क्या रोहित शर्मा हैं खराब कप्तान? गौतम गंभीर का बयान कर देगा सब कुछ साफ

Gautam Gambhir Makes Massive Statement on Hitman Rohit Sharma: भारतीय पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा की जमकर सराहना की है। इसके अलावा वह उनकी कप्तानी से भी प्रभावित हैं।

Gautam Gambhir Rohit Sharma ICC Mens T20 World Cup 2024

रोहित पर गंभीर का बयान। (News24)

Gautam Gambhir Makes Massive Statement on Hitman Rohit Sharma: वर्ल्ड कप 2023 में जरूर भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी है, लेकिन पूरे टूर्नामेंट के दौरान रोहित शर्मा की कप्तानी और बल्लेबाजी की धूम रही। यही वजह है कि हर कोई उनकी सराहना कर रहा है। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर भी उनके खेल से काफी प्रभावित हैं और उनकी जमकर सराहना की है। पूर्व क्रिकेटर ने एनआई के साथ हुई खास बातचीत के दौरान कहा है कि, ‘रोहित शर्मा ने कप्तानी में उम्दा काम किया है। आईपीएल के दौरान पांच बार खिताब पर कब्जा जमाना कोई आसान काम नहीं है। वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भी भारतीय टीम का ही बोलबाला रहा। निर्णायक मुकाबले से पूर्व मेरे विचार थे कि मैच का रिजल्ट जो भी आए भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में एक चैंपियन टीम की तरह शिरकत की है।’

विज्ञापन

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने आगे कहा, ‘एक मुकाबला रोहित शर्मा की कप्तानी या पूरे टीम के खेल को खराब नहीं दर्शाता है। उन्होंने शुरुआती 10 मुकाबलों में लाजवाब प्रदर्शन किया, सिर्फ एक मुकाबले में खराब प्रदर्शन से उन्हें खराब कप्तान कहना उचित नहीं है। अगर वह अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं तो उन्हें आगामी टी20 वर्ल्ड कप में टीम की अगुवाई करनी चाहिए। कप्तानी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। कप्तान के लिए टीम में स्थायी जगह होनी चाहिए और पक्की जगह निरंतर प्रदर्शन से मिलती है।’

विज्ञापन

गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा की मौजूदा उम्र पर भी अपना विचार साझा किया है। उनका कहना है, ‘उम्र को पैमाना नहीं बनाना चाहिए। खिलाड़ी को फॉर्म के आधार पर टीम में शामिल या बाहर किया जाना चाहिए। रिटायरमेंट की आजादी खिलाड़ी को होनी चाहिए। कोई दूसरा शख्स किसी खिलाड़ी को रिटायरमेंट के लिए मजबूर नहीं कर सकता है। चयनकर्ताओं के पास अधिकार है कि वह किसी खिलाड़ी को फॉर्म के आधार पर चुने या ना चुने, लेकिन आप उसका उससे खेल नहीं छीन सकते हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ