नई दिल्ली: पूर्व स्टार स्पिनर अनिल कुंबले ने टेस्ट टीम में कुलदीप यादव के चयन के लिए अपना समर्थन जताया है। कुंबले का मानना है कि कुलदीप को खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने का मौका दिया जाना चाहिए क्योंकि कुलदीप ने पहले ही आठ टेस्ट मैचों में 34 विकेट के अद्भुत रिकॉर्ड के साथ खुद को टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में साबित कर दिया है।
कुंबले ने टेस्ट मैचों में कुलदीप के पिछले प्रदर्शन की सराहना की, जिसमें उन्होंने सीमित अवसरों में तीन बार पांच विकेट लिए हैं। पूर्व स्पिनर ने इसके अलावा ये भी माना कि व्हाइट बॉल क्रिकेट के अलावा टेस्ट में भी कलाई के स्पिनरों का महत्व है और उन्हें मौका दिया जाना चाहिए।
टीम में एक लेग स्पिनर की जरुरत – अनिल कुंबले
भारत के सबसे सफल गेंदबाज अनिल कुंबले ने जियो सिनेमा पर चर्चा के दौरान कहा कि “उसे (कुलदीप यादव) निश्चित रूप से वहां होना चाहिए क्योंकि वह बहुत अच्छा गेंदबाज है। लेग स्पिनर बहुत आक्रामक गेंदबाज होते हैं और कई बार यह मुश्किल भी होता है, वे रन भी देते हैं लेकिन आपको एक लेग स्पिनर को अपने साथ ले जाना होगा और उसे तैयार करना होगा और जब भी आपको मौका मिले, उसे मौका दिया जाना चाहिए।’
उन्होंने आगे कहा कि “कुलदीप यादव टेस्ट मैचों के लिए बहुत अच्छे स्पिनर हैं। उन्हें जब भी मौका मिला है उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। सफेद गेंद के प्रारूप में बहुत सारे कलाई के स्पिनर हैं। हमें उन्हें टेस्ट में ज्यादा देखने को नहीं मिल रहा है।”
भारत सीरीज में 1-0 से आगे
भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली श्रृंखला में 1-0 से आगे है और 20 जुलाई को पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। कुलदीप को टेस्ट टीम में शामिल करने का फैसला अभी भी अटका हुआ है क्योंकि चयन समिति और टीम प्रबंधन ने स्पिन-अनुकूल परिस्थितियों में अश्विन, जडेजा और पटेल को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के कारण नियमित रूप से समर्थन दिया है।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
5 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines