Virat Kohli And Gambhir Clashed: गौतम गंभीर और विराट कोहली का विवादों से पुराना नाता रहा है. IPL में इनकी दुश्मनी सबसे ज्यादा चर्चा में रही है. इनके बीच हमेशा तीखी बहसें हुई हैं. हालांकि, दोनों अब काफी आगे बढ़ चुके हैं. 2013 में गंभीर और कोहली के बीच खतरनाक झड़प हुई थी. ये चीज एक बार फिर चर्चा में आ गई है. ICC के पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने उस समय इस घटना को बहुत ही करीब से देखा था. उन्होंने अब खुलासा किया है कि किस वजह से इन दोनों दिग्गजों के बीच टकराव हुआ था.
अनिल चौधरी ने क्या कहा?
दरअसल साल 2013 के IPL में RCB और KKR के मैच के दौरान विराट कोहली के आउट होने के बाद गंभीर से तीखी बहस हो गई थी, जिसे रजत भाटिया ने शांत कराया था. अनिल चौधरी ने जियो स्टार के शो चीकी सिंगल्स पर गंभीर और कोहली के पंगे को लेकर कहा, “मुझे पता चल गया था कि ऐसा कुछ होगा क्योंकि नॉर्थ के सभी खिलाड़ी काफी आक्रामक होकर खेलते हैं. मैंने भी बहुत लोकल क्रिकेट खेला है. हमारे खिलाड़ी भी हमेशा इस तरह खेलते आए हैं. अगर वो आक्रमकता के साथ नहीं खेलेंगे तो उनका अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे.”
ये भी पढ़ें: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ कब खेला था पहला टेस्ट मैच? जानिए 44 साल पुराने सुनहरे सफर की कहानी
अनिल चौधरी ने कोहली को किया डिफेंड
अनिल चौधरी ने कोहली के आक्रमकता वाले स्वभाव का बचाव किया. उन्होंने कहा, “विराट के मामले में मुझे ये फायदा था कि मैंने बचपन से ही उनके मैचों में अंपायरिंग की है. इस वजह से मैं उन्हें पहले से जानता हूं. उनके मन में किसी के लिए कुछ गलत नहीं है. कभी-कभी वो आक्रामक हो जाते हैं, लेकिन आप सही हैं तो वो आपकी तारीफ भी करेंगे. वो हमेशा जोश से भरे रहते हैं.”
IPL 2023 में भी हुआ पंगा
PL 2023 में एक बार फिर विराट कोहली और गौतम गंभीर की भिड़ंत हुई थी. लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए मुकाबले के बाद कोहली और गंभीर में तीखी बहस देखने को मिली. मैच खत्म होने के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे. इस दौरान अफगानिस्तान के नवीन उल हक और कोहली के बीच बहस हो गई. जब नवीन बल्लेबाजी कर रहे थे तब भी कोहली की उनके साथ बहस हुई थी. विराट ने इसके बाद काइल मेयर्स से बात कर रहे थे. तब गंभीर मेयर्स को वहां से बुलाकर ले गए. इसके बाद कोहली और गंभीर के बीच कहासुनी शुरू हो गई. बड़ी मुश्किल से दोनों को अलग किया गया.
ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत के बाद अब कौन संभालेगा LSG की कमान? दावेदारी पर साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
26 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
44 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines