ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के बीच सीजन में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने स्टार खिलाड़ी को अपने बेड़े में शामिल किया है। यह कोई और नहीं लाखों दिलों की धड़कन स्टार ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) हैं। 36 वर्षीय खिलाड़ी को चोटिल तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की जगह श्रीलंकाई बेड़े में शामिल किया गया है। अनुभवी मैथ्यूज अपनी उम्दा बल्लेबाजी के साथ-साथ शानदार गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं।
मैथ्यूज का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
मैथ्यूज ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए खबर लिखे जाने तक कुल 405 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 442 पारियों में 14374 रन निकले हैं। मैथ्यूज के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट की 188 पारियों में 45.44 की औसत से 7361, वनडे की 191 पारियों में 41.01 की औसत से 5865 और टी20 की 63 पारियों में 25.51 की औसत से 1148 रन निकले हैं।
यह भी पढ़ें- जिन्न से बात कर रहे थे इफ्तिखार अहमद? सोशल मीडिया पर पोस्ट हुए वायरल
बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने 405 मैच की 303 पारियों में 191 सफलता प्राप्त की है। मैथ्यूज के नाम टेस्ट क्रिकेट की 84 पारियों में 54.06 की औसत से 33, वनडे की 158 पारियों में 33.36 की औसत से 120 और टी20 की 61 पारियों में 31.58 की औसत से 38 सफलता दर्ज है।
वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका की स्थिति नाजुक:
वर्ल्ड कप 2023 के 22 मुकाबले बीत जाने के बाद श्रीलंका की स्थिति कुछ खास नहीं है। श्रीलंकाई टीम अपने चार मुकाबलों में एक जीत और तीन हार के बाद महज दो अंक (-1.048) लेकर अंकतालिका में नौवें स्थान पर स्थित है।
पथिराना हुए बाहर:
एंजेलो मैथ्यूज को चोटिल मथीशा पथिराना की जगह टीम में शामिल किया गया है। युवा पथिराना ने 10 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद अपने कंघे को लेकर समस्या जताई थी। जिसके बाद वह अगले मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के खिलाफ नजर नहीं आए थे।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
17 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
50 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines