हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AUS vs IRE: आयरलैंड के कप्तान ने पैर पर मार ली 'कुल्हाड़ी'...कमिंस ने बिखेर दी गिल्लियां, देखें VIDEO

विज्ञापन
Andrew Balbirnie out bowled pat Cummins

AUS vs IRE: टी 20 वर्ल्ड कप में आज ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच ब्रिस्बेन के गाबा ग्राउंड पर मैच खेला जा रहा है। टॉस हारकर बल्लेबाजी करते आई ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए हैं। टारगेट का पीछा करने उतरी आयरलैंड को शरुआत में ही 5 बड़े झटके लग चुके हैं।

5 ओवर के बाद आयरलैंड का स्कोर 35 रन है। पॉल स्टर्लिंग, कप्तान बलबर्नी, हैरी टेक्टर और कैंफर आउट हो गए हैं। Andrew Balbirnie को चालाकी करना भारी पड़ गया, उन्हें Pat Cummins ने बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

अभी पढ़ें – IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक करेंगे कप्तानी, कोहली-रोहित समेत इन खिलाड़ियों को आराम 

विज्ञापन

Andrew Balbirnie को चालाकी करना भारी पड़ा

दरअसल, दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर Andrew Balbirnie ऑफ स्टंप की तरफ जाकर फाइन लेग पर चौका मारना चाहते थे। इसके लिए वह चालाकी से ऑफ स्टंप पर गए, जिसे देख कमिंस ने गुड लेंथ बॉल फेंकी, जो इनस्विंग होकर सीधे स्टंप पर जा लगी। इस बॉल को कप्तान बलबर्नी पूरी तरह चूक गए और गिल्लियां उड़ गईं।

दोनों टीमें खेल चुके हैं 3-3 मैच

टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के अब तक 3-3 मैच हुए हैं। इनमें से 1-1 बारिश की वजह से रद्द हो गया था। ऑस्ट्रेलिया को एक मैच में जीत, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ शिकस्त मिली थी। वहीं आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ आयरलैंड को हार मिली थी।

विज्ञापन

रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

अगर इतिहास के पन्ने पलटें तो ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच अब तक एक ही टी-20 मैच 2012 वर्ल्ड कप में हुआ था। यहां ऑस्ट्रेलिया जीता था। ऐसे में आज देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम जीत दर्ज करती है।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन)

डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड

विज्ञापन

अभी पढ़ें – IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन)

पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (c), लोर्कन टकर (w), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, फिओन हैंड, जोशुआ लिटिल

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola