WI vs ENG: आंद्रे रसेल ने मैदान में उतरते ही मचाया तांडव, पहले गेंदबाजी में दिखाई तेवर, फिर बल्ले से उड़ाया गर्दा

West Indies vs England, 1st T20I Match 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते हुए आंद्रे रसेल का पुराना अंदाज देखने को मिला है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में उन्होंने धारधार गेंदबाजी और उम्दा बल्लेबाजी करते हुए सबको अपना दीवाना बना दिए है।

Andre Russell West Indies vs England

आंद्रे रसेल का जलवा। (Social Media)

West Indies vs England, 1st T20I Match 2023: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में वापसी करते हुए आंद्रे रसेल ने फैंस को अपना पुराना अंदाज दिखाया है। मौजूदा समय में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज जारी है। प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला 12 दिसंबर को ब्रिजटाउन में खेला गया। इस मुकाबले में रसेल ने पहले अपनी टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में 4.75 की इकोनॉमी से 19 रन खर्च कर तीन सफलता प्राप्त की। वहीं बल्लेबाजी की दौरान आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए महज 14 गेंदों में 207.14 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 29 रन कूट डाले और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस ड्रेसिंग रूम में लौटे। विंडीज की जीत में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रसेल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया है।

विज्ञापन

वेस्टइंडीज को मिली जीत:

विज्ञापन

इंग्लैंड द्वारा मिले 171 रन के लक्ष्य को वेस्टइंडीज की टीम 11 गेंद शेष रहते छह विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त करने में कामयाब रही। टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शाई होप ने 30 गेंद में 36 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा पारी का आगाज करते हुए काइल मेयर्स ने 21 गेंद में 35 और छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन रोवमैन पॉवेल ने 15 गेंद में नाबाद 31 रन का योगदान दिया।

विज्ञापन

171 रन बनाने में कामयाब हुई थी इंग्लैंड:

ब्रिजटाउन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम 19.3 ओवरों में 171 रन बनाने में कामयाब हुई थी। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट और कप्तान जोस बटलर को छोड़ दें तो अन्य बल्लेबाज विपक्षी गेंदबाजों के सामने जूझते हुए ही नजर आए। साल्ट ने पहले टी20 मुकाबले में 20 गेंदों का सामना किया। इस बीच 200 की स्ट्राइक रेट से 40 रन बनाने में कामयाब रहे। वहीं बटलर ने 31 गेंद में 41 रन का योगदान दिया।

गेंदबाजी में इनका रहा जलवा:

वेस्टइंडीज की तरफ से पहले टी20 मुकाबले में आंद्रे रसेल और अल्जारी जोसेफ क्रमशः तीन-तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहे। वहीं विपक्षी टीम की तरफ से रेहान अहमद ने भी तीन सफलता प्राप्त की। उनके अलावा आदिल रशीद ने दो विकेट चटकाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ